फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   namankan ko umda ummedvaro ka rela, pehle din 6211 ne bhara parcha

नामांकन को उमड़ा उम्मीदवारों का रेला, पहले दिन 6200 परचे दाखिल

Sun, 04 Apr 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
namankan ko umda ummedvaro ka rela, pehle din 6211 ne bhara parcha
पंचायत चुनाव के नामांकन के लिए शनिवार को प्रत्याशी व उनते प्रस्तावकों की शाम छह बजे इतनी भीड़ खड?
नामांकन को उमड़ा उम्मीदवारों का रेला, पहले दिन 6211 ने भरा पर्चा
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों का शनिवार को बिगुल बज गया। नामांकन के पहले ही दिन सभी ब्लॉक समेत कलक्ट्रेट में उम्मीदवारों का रेला ही उमड़ पड़ा। उम्मीदवारों की भीड़ की वजह से कई ब्लॉकों में शाम सात बजे के बाद तक पर्चे भरे जाते रहे। आज विभिन्न पदों के लिए कुल 6211 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। इनमें सर्वाधिक 3529 नामांकन ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों ने भरे।
भारी गहमागहमी के बीच आज सुबह आठ बजे से नामांकन आरंभ हुआ। ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए सभी आठ ब्लॉकोें में नामांकन व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक ब्लॉक में नामांकन के लिए दो आरओ तैनात किए गए थे। बबीना, मऊरानीपुर, बड़ागांव, बंगरा, गुरसराय, बामौर, चिरगांव एवं मोंठ में अतिरिक्त काउंटर लगाए गए। यहां सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल समेत कई जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी। दो सौ मीटर के दायरे में वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया था। नामांकन आरंभ होने के साथ ही उम्मीदवारों के आने का तांता लग गया। सबसे अधिक उत्साह में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार नजर आए।
विज्ञापन

कई उम्मीदवार ढोल-ताशों के साथ नामांकन को पहुंचे थे। उनके साथ समर्थकों का भारी हुजूम भी था। दोपहर तक नामांकन को हजारों लोगों की भीड़ ब्लॉकोें में जमा हो गई। फूल-मालाओं से लदे उम्मीदवारों ने नामांकन करने के बाद मौजूद लोगों को मिठाई भी खिलाई। भारी भीड़ की वजह से पुलिस की लगाई बैरिकेडिंग कई जगह टूट गई। चिरगांव, बामौर, गुरसराय, बबीना आदि ब्लॉकों में उम्मीदवारों की भारी भीड़ रही। यहां शाम पांच बजे प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए लेकिन, बड़ी संख्या में अंदर रह गए उम्मीदवारों के चलते शाम साढ़े सात बजे तक नामांकन पत्र दाखिल करने का काम चलता रहा। वहीं, कलक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन हुए। यहां भी सुबह आठ बजे से नामांकन आरंभ हो गया लेकिन, सुबह बहुत अधिक हलचल नहीं दिखाई पड़ी। दोपहर बारह बजे के बाद ही यहां उम्मीदवारों की हलचल दिखी। पहले दिन कुल 165 उम्मीदवारों ने ही परर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकाल की उड़ी धज्जियां, बगैर मास्क के पहुंचे उम्मीदवार
कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन के निर्देश के बावजूद निर्वाचन के पहले ही दिन इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनावों को देखते हुए कई निर्देश दिए थे। निर्देश के मुताबिक बिना मास्क के किसी उम्मीदवार को अंदर जाने नहीं दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन, तमाम उम्मीदवार अपने प्रस्तावकों संगबिना मास्क के ही भीतर जाते दिखाई पड़े। ब्लॉकों में नामांकन के दौरान कोविड प्रावधानों की जमकर धाज्जियां उड़ीं। यहां पचास फीसदी से भी अधिक उम्मीदवार बिना मास्क के ही मौजूद थे। उनके समर्थक भी बिना मास्क के थे। नामांकन कक्ष के भीतर भारी भीड़ जमा हो गई। यह स्थिति तकरीबन सभी ब्लॉकों में दिखाई पड़ी। पुलिस-प्रशासन के अफसर भी कोविड का पालन नहीं करा पा रहे थे। कई जगह पर इतनी भीड़ हुई कि दो गज की दूरी बनाए रखना तक मुश्किल हो गया। कोरोना प्रोटोकाल की धज्जियां ऐसे समय उड़ाई जा रहीं जब कोरोना के संक्रमण की दर सबसे तेज हो गई। सरकार भी ग्रामीण इलाकों में कोविड संक्रमण के फैलने को लेकर आशंका जता चुकी लेकिन, इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर भी जमकर लापरवाही बरती जा रही है।
इनसेट
नामांकन का आज आखिरी दिन
नामांकन के लिए रविवार आखिरी दिन रहेगा। आज हुई भीड़ ने प्रशासन के चेहरे पर चिंता की लकीरें ला दीं। आज की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक अफसर अब रविवार के नामांकन के लिए नई रणनीति तय करने में जुटे हैं। रविवार को भी सुबह आठ बजे से लेकर पांच बजे तक नामांकन कराया जाएगा। शाम पांच बजे तक नामांकन कक्ष के भीतर जो उम्मीदवार पहुंच जाएंगे, उनको नामांकन करने का मौका दिया जाएगा।
इनसेट
बैरिकेडिंग फांदकर भीतर घुसे उम्मीदवार, पुलिस से जमकर नोकझोंक
कलक्ट्रेट परिसर में दो सौ मीटर की परिधि के बाहर वाहनों एवं अवांछित लोगोें के प्रवेश को प्रतिबंधित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। नामांकन स्थल वित्त एवं राजस्व एडीएम कोर्ट के आसपास भी बल्लियां लगाई गई थीं लेकिन, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कई उम्मीदवार यकायक अपने समर्थकों संग बैरिकेडिंग फांदकर भीतर घुस आए। इतनी बड़ी संख्या में उम्मीदवार एवं समर्थकों को देखते ही सुरक्षा में तैनात पुलिस बल के होश उड़ गए। पुलिस बल ने उनको पीछे धकलेना चाहा लेकिन, इसी बीच उम्मीदवारों ने बहस शुरू कर दी। किसी तरह पुलिस ने उन पर काबू पाया। इस वजह से वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा।
इनसेट
सीडीओ समेत अन्य अफसर करते रहे निगरानी
नामांकन के दौरान कहीं गड़बड़ी न हो इसके लिए उपजिला निर्वाचन अधिकारी एवं सीडीओ शैलेष कुमार सभी ब्लॉकों की निरंतर निगरानी करते रहे। हर आधे घंटे में सभी ब्लॉकों से सूचना मंगाई जाती रहीं। सीडीओ खुद सभी बीडीओ के संपर्क में रहे। उनकी ओर से आयोग को सूचनाएं भी भेजी जाती रहीं। शुरुआत में कुछ देर के लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया था लेकिन, करीब बीस मिनट बाद वह दुबारा काम करने लगी।
इनसेट
कहां कितने नामांकन
ग्राम प्रधान- बड़ागांव 321, बबीना 421, मऊरानीपुर 560, बंगरा 454, गुरसराय 471, बामौर 556, चिरगांव 300 एवं मोंठ 446 समेत कुल 3529
ग्राम पंचायत सदस्य- बड़ागांव 121, बबीना 100, मऊरानीपुर 50, बंगरा 159, गुरसराय 214, बामौर 195, चिरगांव 90 एवं मोंइ 59 समेत कुल 988
क्षेत्र पंचायत सदस्य- बड़ागांव में 161, बबीना 262, मऊरानीपुर 185, बंगरा 120, गुरसराय 207, बामौर 200, चिरगांव 177, मोंठ 215 समेत कुल 1527
जिला पंचायत सदस्य- कुल 167
इनसेट
आज नकद जमा कर सकेंगे जमानत राशि
उम्मीदवारी की बड़ी संख्या को देखते हुए नामांकन के आखिरी दिन रविवार को उम्मीदवार नकद जनानत धनराशि भी जमा कर सकते हैं हालांकि इसके लिए बैंक भी खुले रहेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक आखिरी दिन तक यदि कोई उम्मीदवार जमानत राशि का चालान नहीं बनवा पाता वह कोषागार के फार्म 385 के जरिए नकद धनराशि आरओ के माध्यम से नामांकन के समय जमा कर सकता है।

इनसेट
बैंक कांउटरों पर आज नहीं रही भीड़
नामांकन आरंभ होने के साथ ही जमानत धनराशि जमा करने वालों की भीड़ आज बैंक काउंटरों पर नजर नहीं आई। उम्मीदवारों की भारी भीड़ को देखते हुए शुक्रवार से बैंक शाखाओं के कांउटर बढ़ाएं गए थे। आज भी एसबीआई मुख्य शाखा में 16 काउंटर, मोंठ में 8, मऊरानीपुर शाखा में 11 काउंटर, पंजाब नेशनल बैंक शाखा गरौठा में 5 एवं टहरौली शाखा में 5 काउंटर अलग से खोले गए लेकिन, यहां भीड़ नहीं रही। कल के मुकाबले बहुत कम लोग आज यहां चालान के लिए धनराशि जमा करने पहुंचे। जाएंगे। यह बैंक कांउटर रविवार को अवकाश के दिन भी खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed