{"_id":"60d8d6208ebc3ebc8837f61f","slug":"nahi-rukega-tikakaran-jhansi-ko-mili-5-hajar-veksin-jhansi-news-jhs1981520155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुकेगा टीकाकरण, झांसी को मिलीं पांच हजार वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुकेगा टीकाकरण, झांसी को मिलीं पांच हजार वैक्सीन
विज्ञापन
राहत: नहीं रुकेगा टीकाकरण, झांसी को मिलीं पांच हजार वैक्सीन
झांसी। झांसी के लिए राहत भरी खबर है। रविवार को जिले को पांच हजार कोरोना वैक्सीन मिल गई हैं। इन सभी वैक्सीनों को टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचा भी दिया गया है। ऐसे में सोमवार को लाभार्थी केंद्रों पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं।
जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 5600 वैक्सीन उपलब्ध थी। इन सभी वैक्सीन को अलग-अलग केंद्रों में भेज दिया गया था। जिला अस्पताल समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में कुछ घंटे टीकाकरण होने के बाद वैक्सीन खत्म हो गई। टीका लगवाने आए लोगों को उन्होंने लौटना शुरू कर दिया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। वैक्सीन खत्म होने से करीब एक हजार से ज्यादा लोग टीका नहीं लगवा पाए। इसके बाद जिले के अधिकारियों ने शासन स्तर पर बात कर वैक्सीन खत्म होने की जानकारी दी। रविवार को ही स्वास्थ्य विभाग को पांच हजार वैक्सीन उपलब्ध करा दी गईं। इन वैक्सीनों को टीकाकरण केंद्रों पर भी भेज दिया गया। ऐसे में सोमवार को टीकाकरण कार्यक्रम बाधित नहीं होगा। वहीं, आगे के दिनों के लिए भी वैक्सीन की मांग की गई है।
लक्ष्य से आधी मिली वैक्सीन
शासन ने झांसी में रोजाना दस हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जबकि, रविवार को सिर्फ पांच हजार वैक्सीन ही मिली हैं। ऐसे में यदि लोगों ने पांच हजार से ज्यादा स्लॉट बुक करा लिए होंगे तो उन्हें कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी, ये बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
लोगों में बढ़ रहा टीकाकरण का रुझान
शिवपुरी में कोरोना के नए वेरिएंट डेल्टा प्लस की दस्तक के बाद से टीकाकरण को लेकर लोगों का काफी रुझान बढ़ा है। चूंकि, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है, इस वजह से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र दोनों तरफ के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए अब आगे आने लगे हैं।