फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nahae khae chat puja

नहाय खाय के साथ छठ पूजा शुरू

Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
nahae khae chat puja
जादूनाथ का हाता में छट महोत्सव पर बुधवार को नहाय खाय वृत के मौके पर पूजा करतीं महिलाएं। अमर उजाला
झांसी। महानगर में बुधवार को नहाय खाय के साथ चार दिवसीय छठ पूजा का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को खरना होगा। महिलाएं गन्ना के रस अथवा गुड़ से खीर बनाएंगी। शाम को 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हो जाएगा, जिसका समापन 21 नवंबर को उदित होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद होगा।
विज्ञापन

छठ पूजा पर नहाय खाय के दिन बिहार - पूर्वांचल समाज के परिवारों ने घर की साफ सफाई की और जलाशयों में जाकर स्नान कर साफ कपडे़ धारण किए। सभी श्रद्धालुओं ने सूर्य भगवान को प्रसाद अर्पण किया। व्रत धारण किए महिलाओं ने दिन में केवल एक ही बार भोजन किया, जो चने की दाल और लौकी सब्जी थी। इधर, आईटीआई नरसिंह धाम आश्रम परिसर में स्थित छठ घाट की सफाई बच्चों ने की। रंग रोगन किया। इस अवसर पर शैलेश राय, शिवम यादव, अश्विनी सिंह, मनीष यादव, नवल यादव, साहित्य राय, एके दास आदि मौजूद रहे। इधर, नव युवक उत्सव समिति पंचकुइयां गोशाला के तत्वावधान में छठ पूजा होगी। बुधवार को महिलाओं ने भगवान भास्कर को जल अर्पण किया। पर्व को लेकर सिपाही यादव, शैलेश, नीरज यादव आदि ने तैयारियां कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed