फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nager nigam board meeting, 449 crors, development

सबको किया खुश, हर वार्ड में होंगे 20-20 लाख के विकास कार्य

Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
nager nigam board meeting, 449 crors, development
झांसी। महानगर के विकास के लिए तय किए गए 449 करोड़ रुपये के बजट को बृहस्पतिवार को नगर निगम कार्यकारिणी ने मंजूरी दी। इस दौरान विकास कार्य न होने से नाराज चल रहे पार्षदों को खुश करने की कोशिश की गई। इस दौरान हर वार्ड में 20-20 लाख रुपये की लागत वाले 83 कामों को स्वीकृत किया गया। साथ ही महानगर की बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कार्यकारिणी सदस्यों ने अफसरों से सवाल किए। महापौर रामतीर्थ सिंघल और नगर आयुक्त अवनीश राय ने पार्षदों के सवालों का जवाब दिया।
विज्ञापन

नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर लगातार पार्षद उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे थे। पार्षदों ने यह तक कहा था कि अगले साल चुनाव होने हैं, तो जनता के सामने क्या मुंह लेकर जाएंगे। वहीं तमाम पार्षद महापौर के विरोध में उतर आए थे। बृहस्पतिवार को नगर निगम में हुई कार्यकारिणी की बैठक में डैमेज कंट्रोल की कवायद हुई। बैठक में कार्यकारिणी ने हर वार्ड में 20-20 लाख रुपये के 83 कामों को मंजूरी दी। इस पर नगर निगम 11 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके साथ ही महानगर में अन्य विकास कार्य कराने के लिए भी सहमति बनी। इस दौरान पार्षदों ने कूड़ा कलेक्शन, सड़क सुधार, संपत्ति, अतिक्रमण और कब्जे समेत तमाम मुद्दों पर सवाल किए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि महानगर के विकास के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। निगम ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 449 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। जिसमें 239 करोड़ रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है। वहीं 235 करोड़ रुपये विकास, सफाई, मार्ग प्रकाश समेत तमाम कामों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्यों ने उठाए मुद्दे
- उपसभापति सुनील नैनवानी ने मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों की भर्ती करने का प्रस्ताव दिया।
- महेश गौतम ने कहा कि रोड कटिंग चार्ज की वसूली की जाए। साथ ही सड़कों को ठीक कराने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक की जाए।
- दिनेश सिंह दीपू ने नगर निगम की गाटा संख्या 668 को लेकर जवाब मांगा। जिस पर अफसरों ने पूरा जवाब नहीं दिया।
- उमेश जोशी ने सीपरी बाजार में टंडन ट्रस्ट और नगर निगम की जमीन से कब्जा हटवाने और कूड़ा घर हटाने की मांग की।
- जुगलकिशोर ने धार्मिक स्थलों पर बाउंड्रीवाल बनाने और निगम की जमीन पर नर्सरी बनाने का प्रस्ताव दिया।
- भरत सेन ने नगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बने सफाई सेंटर को स्वास्थ्य विभाग को देने की बात कही।
- मुकेश सोनी ने नटवली नाले से अतिक्रमण हटवाने के साथ सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के लिए वार्ड में स्थान देने की बात कही।
- विमलकिशोर ने कोरोना काल में निविदा में धरोहर राशि को शून्य करने का मुद्दा उठाया।
- जामवती ने वार्डों मेें सफाई कर्मचारियों की तैनाती मानक के अनुरूप करने की मांग की।
- विकास खत्री ने जगह-जगह कूड़ा फेेंकने वालों के चालान काटने की प्रक्रिया में तेजी लाने की बात कही।
- राजेश त्रिपाठी ने नगर निगम की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने की बात कही।
- सुरेंद्र कुमार साहू ने नाला सफाई कार्य ठीक से कराने की मांग की।
-----------
डीजल में कम और महामारी मद में बढ़ाया बजट
बजट में डीजल मद में आठ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। पार्षदों ने कहा कि जब कूड़ा कलेक्शन कम का खर्च कम हो रहा है, तो डीजल मद में कटौती की जाए। जिसे पांच करोड़ रुपये किया गया। वहीं महामारी मद में 10 लाख रुपये का प्रावधान था, जिसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
125 रुपये ही देना होगा यूजर चार्ज
बैठक में पार्षदों ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर सवाल पूछे। जिस पर नगर आयुक्त अवनीश राय ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन के लिए चयनित की गई कंपनी सर्वे कर रही है। यूजर चार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि कंपनी ने 165 रुपये की मांग की थी, लेकिन 125 रुपये पर बात तय हुई है। इतना ही शुल्क देना होगा। वहीं यूजर चार्ज को गृहकर के साथ वसूलने की व्यवस्था की जा रही है। जिसका प्रस्ताव शासन के पास लंबित है। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने वार्ड के बड़े कूड़ाघरों की सूची देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed