फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   nager nigam

डाली जरीब, नापी पचास एकड़ जमीन

Sun, 27 Nov 2016 12:33 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 27 Nov 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
nager nigam
नगर पालिका - फोटो : demo pic
झांसी विकास प्राधिकरण ने कॉलोनी बनाने के लिए करारी में नगर निगम की पचास एकड़ जमीन को फाइनल किया है। शनिवार को जरीब डालकर जमीन की नाप पूरी की गई। नपाई के दौरान नगर निगम की दस एकड़ जमीन पर कब्जे मिले। अफसरों ने चिह्नित भूमि पर किसानों से बुआई न करने को कहा है। नपाई के बाद जमीन जेडीए को देेने का प्रस्ताव सदन की बैठक में लाया जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद जमीन हस्तांतरित कर दी जाएगी, जिसका सर्किल रेट के हिसाब से जेडीए भुगतान करेगा।
विज्ञापन



जेडीए के पास जमीन का अभाव है। नगर निगम की करारी में काफी जमीन पड़ी है। इस जमीन को जेडीए ने लेने पर सहमति व्यक्त कर दी है। शनिवार को जमीन की नापजोख की गई। संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद, मानचित्रकार केपी सिंह, लेखपाल अरविंद मिश्रा और करारी के  लेखपाल राजकुमार प्रजापति की टीम ने जरीब डालकर नापजोख की। पहले विभाग का अनुमान था कि वहां पर 55 एकड़ जमीन है, लेकिन अब 50 एकड़ से अधिक जमीन चिह्नित कर ली गई। इसके अलावा दस एकड़ जमीन पर आसपास के किसानों के कब्जे पाए गए हैं। किसानों ने खेतों की जुताई कर ली थी। बुआई की तैयारी चल रही थी, लेकिन टीम ने जाकर उन्हें मना कर दिया कि अब बुआई न करें।
विज्ञापन



संपत्ति अधिकारी केशव प्रसाद ने बताया कि अब पूरी जमीन पर पत्थर लगाकर मार्किंग की जाएगी। इसके बाद सर्किल रेट के आधार पर जेडीए को कुल जमीन की कीमत बताई जाएगी। सदन से पास होने के बाद शासन से स्वीकृति मांगी जाएगी। स्वीकृति मिलने पर जेडीए सर्किल रेट के आधार पर नगर निगम को पैसा देकर जमीन अपने कब्जे में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed