{"_id":"5ed289588ebc3e90240f851f","slug":"nagar-nigam-to-beautify-city91","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानगर की खूबसूरती को निखारेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर की खूबसूरती को निखारने के लिए नगर निगम नई पहल करने जा रहा है। नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों की डिजाइन तैयार करने और अन्य सर्वे कार्यों के लिए नई एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। यह एजेंसी महानगर में फैली नगर निगम की 1100 एकड़ भूमि की उपयोगिता के साथ भविष्य की योजनाओं को तैयार करेगी। इसके लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किया है। दरअसल, नगर निगम में निर्माण और सौंदर्यीकरण के कामों के लिए निर्माण विभाग के अवर अभियंता और अन्य इंजीनियर्स डिजाइन तैयार करते हैं। साथ ही सर्वें, एस्टीमेट समेत तमाम कार्यों का भी बोझ रहता है। वहीं अधिकारियों का मानना है कि अवर अभियंताओं पर अन्य शासकीय कार्य भी रहते हैं। इसके चलते डिजाइन, एस्टीमेट तैयार करने के काम लटके रहते हैं। वहीं निगम के अधिकारियों का मानना है कि अवर अभियंता और अन्य अभियंता निर्माण के कामों पर प्रोफेशनल स्किल का प्रयोग कम कर पाते हैं। इसके लिए अब नगर निगम एक आर्किटेक्ट फर्म से अनुबंध करने जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। फर्म का काम नगर निगम की जमीन के उपयोग की दिशा तय करना और भविष्य के लिए विजन तय करना होगा। इसके साथ ही नई एजेंसी निर्माण कार्यों की ड्राइंग, सड़क, पुलिया, भवनों की ढांचागत डिजाइन, सर्वे, पार्कों को खूबसूरत बनाने की योजना और नगर निगम की संपत्तियों का चिन्हीकरण कर विकास योजना तैयार करना होगा। बताया जाता है कि इस काम के लिए अब तक पांच फर्मों के आवेदन आ चुके हैं। जिनको जल्द ही प्रस्तुतिकरण के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद एजेंसी का चयन कर काम शुरू करा दिया जाएगा। यह एजेंसी पार्षदों की संस्तुति पर होने वाले कामों का एस्टीमेट भी तैयार करेगी। महापौर रामतीर्थ सिंघल ने बताया कि महानगर की खूबसूरती को बढ़ाने और संपत्ति के सही उपयोग के लिए आर्किटेक्ट एजेंसी से अनुबंध किया जा रहा है। जल्द ही एजेेंसी का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।