{"_id":"24888de5e6f089350901cb8bf069bf1f","slug":"murder-case-reveled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद की गई थी लोकेश की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के बाद की गई थी लोकेश की हत्या
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मऊरानीपुर के शिवगंज मुहल्ले के बालक लोकेश की हत्या दुष्कर्म के
विज्ञापन
बाद की गई थी। पुलिस ने हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके
पूर्व उक्त अभियुक्त एक बालिका से बलात्कार के मामले में छह वर्ष की सजा
भी काट चुका है।
मऊरानीपुर के शिवगंज मुहल्ला निवासी जितेंद्र श्रीवास का सात वर्षीय पुत्र लोकेश आठ जनवरी को अपराह्न से गायब था। चौदह जनवरी को सुखनई नदी के किनारे स्थित एक खंडहर मकान में लोकेश का रक्तरंजित शव क्षत विक्षत हालत में पड़ा मिला था। बच्चे की हत्या की गई थी। एसएसपी ने इस मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दिनेश सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी अपराध संजय शर्मा, स्वाट टीम प्रभारी विक्रम सिंह व मऊरानीपुर थाना प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में छह टीमों को लगाया था। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से की गई पूछताछ के बाद शनिवार को पुरानी मऊ शिवगंज मुहल्ला निवासी जाकिर उर्फ माइकल पुत्र मुन्ना खान को अग्रसेन डिग्री कॉलेज के पास से पकड़ लिया।
एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने पत्रकारों को बताया कि जाकिर ने ही बालक की दुष्कर्म के बाद हत्या की थी। आठ जनवरी को लोकेश सुखनई नदी की रेत में खेल रहा था। अन्य बच्चे जा चुके थे। इसी बीच जाकिर उसके पास पहुंचा और टॉफी का लालच देकर बच्चे को खंडहर में बुलाया। पहले आरोपी खंडहर में पहुंचा, पीछे से लोकेश भी टॉफी लेेने पहुंच गया। खंडहर में जाकिर ने बच्चे के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बालक ने रोते हुए जाकिर से कहा कि वह घर जाकर सभी को इस बारे में बताएगा। यह सुनकर जाकिर डर गया। उसने ईंट से बालक पर प्रहार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
एसएसपी के अनुसार उक्त आरोपी इससे पहले वर्ष 2009 में मुहल्ले की नौ वर्षीय बालिका से भी बलात्कार कर चुका है, जिसमें वह छह साल की सजा काटकर अप्रैल 2015 में ही जेल से छूटकर आया था। उक्त हत्याभियुक्त के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
साइको किलर ने बेबाकी से किया जुर्म स्वीकार
साइको किलर जाकिर ने पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों के जवाब बेबाकी से दिए। उसने बताया कि वर्ष 2008 में उसकी शादी हो चुकी है। उसकी एक बच्ची भी है। बालक की हत्या में दूसरे को फंसाने के लिए दो दिन बाद वह नदी के पास पहुंचा। वहां उसने देखा कि खंडहर के पास मुहल्ले का दीपक घूम रहा है। यह देखकर उसने नदी के पास उपस्थित लोगों से कहा था कि दीपक खंडहर के पास क्यों घूम रहा है। उसकी सोच थी कि जब बालक की हत्या का पता चलेगा तो लोग पुलिस को बताएंगे कि दीपक को खंडहर के पास घूमते देखा था, जिससे पुलिस उसे ही पकड़ेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।
थाने पहुंची भीड़
स्थानीय लोगों को जब यह मालूम हुआ कि लोकेश की हत्या साइको किलर माइकल ने की है तो दर्जनों की संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए। भीड़ ने पुलिस से माइकल को उन्हें सौंपे जाने की मांग की। पुलिस किसी तरह माइकल को भीड़ के हाथों से बचाकर जीप में बैठाकर झांसी लाई।