फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation Deputy Chairman will be chosen today

नगर निगम: आज चुना जाएगा उप सभापति

Sat, 26 Sep 2015 12:08 AM IST
झांसी।
झांसी। Updated Sat, 26 Sep 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

झांसी। आमतौर पर किसी भी चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही दावेदारों की लंबी लाइन लग जाती है, लेकिन नगर निगम के उपसभापति के चुनाव में ऐसा नहीं हो रहा है। शनिवार को उपसभापति का चुनाव होना है और शुक्रवार रात तक किसी भी प्रत्याशी का नाम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उप सभापति के चुनाव के लिए नगर निगम प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को कार्यकारिणी सभागार में चुनाव होगा। नगर निगम की कार्यकारिणी सदस्यों में से किसी एक को उपसभापति चुना जाएगा। कार्यकारिणी में महापौर के अलावा 12 सदस्य हैं। 12 में से छह सपा के चार भाजपा के व दो निर्दलीय सदस्य हैं। सपा ने अधिकृत तौर पर किसी को प्रत्याशी नहीं बनाने की घोषणा की है। हालांकि, आम सहमति से पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी। भाजपा भी अपना प्रत्याशी उतारेगी, लेकिन शुक्रवार रात तक दोनोें ही पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


सभापति किस दल का होगा, यह निर्दलीय सभासद तय करेंगे। सपा के छह सभासदों को किसी भी एक निर्दलीय का समर्थन मिल गया तो उनकी जीत हो जाएगी। वहीं भाजपा यदि दोनों निर्दलीय सभासदों को अपने पाले में लाने में सफल होती है तो मामला बराबरी का हो जाएगा और महापौर को मतदान करना होगा। जाहिर तौर पर वह भाजपा के पक्ष में ही मतदान करेंगी। अब यह शनिवार को ही पता चलेगा कि ऊंट किस करवट बैठेगा, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए सपा का पलड़ा भारी प्रतीत हो रहा है। पिछले तीन बार से सपा के सभासद ही उपसभापति बनते आ रहे हैं। महापौर किरन राजू बुकसेलर ने बताया कि पार्टी चुनाव की रणनीति बना रही है। शनिवार सुबह प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed