{"_id":"62dda57eedaf764d8e010868","slug":"municipal-corporation-complaints-can-be-lodged-through-mobile-app-jhansi-news-jhs225439334","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल एप से दर्ज कराई जा सकती है नगर निगम की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल एप से दर्ज कराई जा सकती है नगर निगम की शिकायतें
विज्ञापन
झांसी। शहर की सफाई व्यवस्था के साथ ही नगर निगम की शिकायतों को फोन और वेबसाइट के अलावा मोबाइल एप से भी दर्ज किया जा सकता है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कार्यालय में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग को स्थानांतरित की जाएगी। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को जानकारी मुहैया कराई जाएगी।
मोबाइल एप से भी शिकायत दर्ज करने के लिए स्मार्ट सिटी एप को डाउनलोड करना होगा। एप डाउनलोड होते ही लॉगिन कर आईडी बनाना होगा। आईडी बनते ही शिकायतों को दर्ज कराया जा सकता है। शिकायत दर्ज होते ही शिकायतकर्ता को शिकायत के निस्तारण की स्थिति को अवगत कराया जाएगा। निस्तारण के बाद कर्मचारी द्वारा फोन कर जानकारी ली जाएगी। संतुष्ट नहीं होने की दशा में शिकायत को दोबारा से संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
अपर नगर आयुक्त मोहम्मद कमर ने बताया कि नगर निगम संबंधी शिकायतों को एप के माध्यम से भी दर्ज कराया जा सकता है। शिकायतकर्ता को शिकायत का फीडबैक दिया जाएगा। संतुष्ट होने पर ही शिकायत निस्तारित मानी जाएगी।