फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal commissioner reprimanded after garbage caught fire

कूड़े में आग लगने पर नगर आयुक्त ने फटकारा

Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Municipal commissioner reprimanded after garbage caught fire
झांसी। डंपिंग ग्राउंड में फैले कूड़े में आग लगी होने पर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है। सोमवार को महापौर रामतीर्थ सिंघल के साथ नगर आयुक्त अवनीश राय ने करारी स्थित डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया। यहां नया निस्तारण केंद्र बनाया जाना है। प्लांट के लिए ट्रंपलर एवं कन्वेयर को लगाने के लिए डिजाइन में बदलाव लाने को कहा। नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कूड़ा में आग न लगने की निगरानी के निर्देश दिए। बीकेडी चौराहे पर एमपी रोडवेज के पास सड़क पर जलभराव के साथ ही पुलिया पर कूड़ा भरा हुआ मिला। नई बस्ती के रघुनाथ राव पार्क के भीतर भी काफी गंदगी पाई गई। पार्क के अंदर शंकरजी के मंदिर के पास कई लोगों ने अवैध कब्जे भी जमा रखे थे। महापौर ने कुएं की सफाई कराए जाने के साथ ही उसकी मरम्मत भी कराने के निर्देश दिए। आसपास के अवैध कब्जों को हटवाने के लिए कहा गया है। इस दौरान मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.विनीत कुमार, रविचंद्र निरंजन, आरके लवानिया समेत अन्य निगम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed