फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Multi storey car parking could not be started due to lack of contract, now wait till new year

Jhansi News: अनुबंध न होने से शुरू नहीं हो सकी बहुमंजिला कार पार्किंग, अब नए साल तक कीजिए इंतजार

Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Multi storey car parking could not be started due to lack of contract, now wait till new year
- स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 25 करोड़ से बनवाई है महानगर की पहली कार पार्किंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से महानगर में 25 करोड़ की लागत से बनवाई गई महानगर की पहली बहुमंजिला कार पार्किंग अनुबंध न होने की वजह से शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में अब इसके शुरू होने की उम्मीद नए साल के बाद की जा रही है। जिस फर्म को इसके संचालन का टेंडर मिला है, उसने जमानत धनराशि अबतक जमा नहीं की है। इसमें करीब एक सप्ताह लग सकता है।

नगर निगम के ठीक बगल में बहुमंजिला कार पार्किंग बनाई गई है। प्रथम और द्वितीय तल पर कार पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। जबकि, भूतल पर 25 दुकानें हैं। कार पार्किंग का शुभारंभ होने के कुछ दिन बाद ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। इसलिए पार्किंग के संचालन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से टेंडर नहीं निकाला जा सका। नवंबर के अंतिम सप्ताह में स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कार पार्किंग की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। मगर लगभग एक महीना बीतने वाला है और अबतक बहुमंजिला कार पार्किंग का टेंडर लेने वाली फर्म और स्मार्ट सिटी में अनुबंध नहीं हो पाया है। स्मार्ट सिटी के एसीईओ मो. कमर का कहना है कि फर्म को जमानत राशि जमा करने के लिए कहा गया है। जैसे ही राशि जमा हो जाएगी, वैसे ही अनुबंध भी कर लिया जाएगा। जल्द ही कार पार्किंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed