फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mulaym singh yadav birthday celebration

मुलायम सिंह ने गांव, गरीब, किसानों के लिए किया काम

Mon, 23 Nov 2020 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
mulaym singh yadav birthday celebration
झांसी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिवस मनाया। इस दौरान केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया। कोविड के चलते मास्क का विरतण और सैनिटाइजेशन भी किया गया। इलाइट चौराहे पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह देश के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने गांव, गरीब, किसानों की आवाज को न सिर्फ अपने भाषणों तक सीमित रखा, बल्कि उन्होंने जो कहा उसे करके दिखाया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को जब भी ताकत मिली, उन्होंने देश, प्रदेश के गांव, गरीब, किसानों के आर्थिक संकट की आजादी के लिए रोटी कपड़ा सस्ती हो, दवा पढ़ाई मुफ्ती हो का नारा बुलंद किया। अपनी सरकार में इसे लागू भी किया। शकील खान ने कहा कि जनता पर भाजपा सरकार की तानाशाही, अन्याय, अत्याचारों के खिलाफ सपा ही एकमात्र विकल्प है, जो जनता को न्याय दिला सकती है। इस दौरान अमित कुशवाहा, अमित बंटी खटीक, हनीफ मंसूरी, अभिषेक सोनी, पवन वाल्मीकि, मो. सद्दाम, संतोष रायकवार, गफ्फार कुरैशी, अतुल दुबे, प्रेम वाल्मीकि, पंकज मालवीय, जहीर खान, रोशन राजा गुर्जर, अनूप गुर्जर, राम कुमार पाल, मोनू यादव, कुणाल अहिरवार, मुकेश कुशवाहा, योगेश करोसिया, बंटी कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, बस स्टैंड स्थित महानगर कार्यालय में भी पूर्व सीएम का जन्मदिवस मनाया गया। महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद की और गरीबों के हित में संघर्ष किया। आज देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और किसान की हालत खराब है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इस दौरान आरिफ खान, विकास यादव, धीरेंद्र यादव, फारूक शेख, अमजद मंसूरी, ज्ञान सिंह कुशवाहा, राहुल, नौशाद खान, अनिरुद्ध नायक, अजय डागौर, विपुल डागौर, अवधेश यादव मौजूद रहे। वहीं, यदुकुल परिषद झांसी कार्यकारिणी ने बीकेडी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिवस मनाया। इस दौरान मानसिंह यादव, शैलेंद्र यादव, नीरज यादव, आशीष यादव, देवेंद्र यादव, जीतेंद्र, सागर, रोहित राव, विक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed