फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   muder case unrevealed

सिद्धार्थ हत्याकांड के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Tue, 18 Aug 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Tue, 18 Aug 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
झांसी। सिद्धार्थ हत्याकांड की उलझी गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को 24 घंटे बाद भी कोई ओर-छोर नहीं दिखा है। कई प्रश्न सामने खड़े हैं, जिनका जवाब मिलने पर ही खुलासा संभव है। इस वजह से पुलिस ने पड़ताल तेज कर दी है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर पीडब्ल्यूडी आफीसर्स कॉलोनी के पास चतुर्थ श्रेणी कर्मी परशुराम के पुत्र सिद्धार्थ की घर के अंदर पलंग पर खून से लथपथ लाश मिली थी। उसके सीने पर गोली मारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन




मौके से पुलिस को फटी फोटो मिली थी। बरामद हिस्से में मृतक का फोटो था, जबकि शेष हिस्सा गायब था। सिद्धार्थ की शर्ट खुली हुई थी और बटन टूटे थे। इससे हमलावरों से संघर्ष का संकेत साफ था। मगर कमरे के हालात व पलंग की चादर इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे। नजदीक में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह घर के बाहर बैठी थी, तभी घर से तेज धमाके के साथ सिद्धार्थ की चीख सुनाई दी थी, मगर घर से निकलते किसी को नहीं देखा। वहीं, सिद्धार्थ के घर पहुंचे दो किशोर दोस्तों ने बताया कि वह सिद्धार्थ द्वारा खरीदे गए मोबाइल के 2500 रुपये लेने गए थे। अंदर तेज आवाज में टीवी चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




काफी आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो पड़ोस की आंटी ने घर से तेज धमाके की आवाज आने की बात कही, जिस पर वह चले गए। सिद्धार्थ के मोबाइल फोन पर जो लास्ट काल आई थी, वह उसके दोस्त की थी। उसने गोली लगने की सूचना मिलने पर पूछताछ के लिए मिलाया था। बेसुराग पुलिस ने जब आत्महत्या के बिंदुओं की पड़ताल शुरू की तो मामला फंसता मिला। अब सवाल यह है कि यदि सिद्धार्थ ने आत्महत्या की, तो फिर फटी आधी फोटो कहां है? उसे कौन उठाकर ले गया? वह तमंचा कहा हैं, जिससे गोली चली।


इंसेट
परशुराम के घर के मुख्य दरवाजे के अंदर लगी कुंडी खराब होने की वजह से सिद्धार्थ की मौत का रहस्य गहरा गया है। इसकी वजह यह है कि दरवाजा बंद होते ही अंदर की कुंडी गिर जाती है, जिससे कमरा बंद हो जाता है। बाहर से यदि किसी को दरवाजा खोलना होता है, तो उसे कोई पतली डंडीनुमा चीज डालनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed