{"_id":"67d678c2b0428e210505adc0","slug":"mother-sprinkle-petrol-on-her-son-and-set-him-on-fire-in-jhansi-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, डेढ़ साल के बेटे संग मां ने दी जान, इतना सा था विवाद...मच गई चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: झांसी में दिल दहला देने वाली घटना, डेढ़ साल के बेटे संग मां ने दी जान, इतना सा था विवाद...मच गई चीख-पुकार
Sun, 16 Mar 2025 12:38 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: अनुज कुमार
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:38 PM IST
सार
झांसी में मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता था। कुछ दिनों से पूजा के डेढ़ साल के लड़के की तबीयत खराब थी। इलाज कराने को लेकर भी विवाद हुआ।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना लहचूरा के बरुआमाफ गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मां ने अपने साथ डेढ़ साल के मासूम बेटे पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कुछ देर में घर से चीख-पुकार के साथ धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने पहुंचकर आग बुझाई। तब तक दोनों गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत पर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पति समेत अन्य ससुरालजनों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन
लहचूरा थाने के बरुआमाफ गांव निवासी कौशल कुशवाहा खेती किसानी करता है। पांच साल पहले ही उसकी शादी मऊरानीपुर निवासी पूजा (26) से हुई थी। पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद होता था। कुछ दिनों से पूजा के डेढ़ साल के लड़के की तबीयत खराब थी। इलाज कराने को लेकर भी विवाद हुआ।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jhansi: सड़क हादसे में नाबालिग लड़की की मौत, रोड क्रॉस करते समय हादसा
रविवार सुबह करीब आठ बजे पूजा के कमरे से उसके चीखने की आवाज आने लगी। मासूम बच्चा भी रोने की आवाज आने लगी। धुआं निकलता पड़ोस के लोग वहां पहुंचे। पूजा एवं उसका बच्चा आग की लपटों में घिरीं हुई थीं।
एसपी (आरए) गोपीनाथ सोनी के मुताबिक मायके पक्ष के लोग दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पति एवं अन्य ससुराल जनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अभी तक मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन