फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother seeks death for son born after 22 years of vows

Jhansi News: 22 साल की मन्नत के बाद पैदा बेटे के लिए मां ने मांगी फांसी

Tue, 09 Jul 2024 04:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Mother seeks death for son born after 22 years of vows
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बेटे के हाथ पति को खोने वाली शकुंतला की आंखों के आंसू नहीं सूख रहे। परिवार के लोग उसे ढांढस बंधा रहे लेकिन, उसका बिलखना बंद नहीं हो रहा। परिजनों से रोते-रोते वह कहती है कि 22 साल तक मन्नत मांगने के बाद इकलौता बेटा हुआ था। हमेशा उसे बेटियों से आगे बढ़कर माना। उसकी हर जिद पूरी करते रहे लेकिन, जवान होने पर उसकी सोहबत बिगड़ गई। उसने नशेबाज दोस्त बना लिए। नशा करने से मना करने पर मारपीट करता था। पिता को मारने के साथ ही अक्सर उसके साथ भी मारपीट करता था। जिस बेटे को मन्नतों से पाया, अब उसी के लिए वह फांसी मांग रही है।
बेटे आशीष की हरकतों से बुरी तरह सहमी मां शकुंतला का कहना है कि अगर वह जेल से बाहर आया, तब वह उसे भी मार डालेगा। पिता की हत्या के आरोप में उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। रोते-बिलखते हुए मां के मुंह से बेटे के लिए श्राप निकल रहा था। उन्होंने कहा कि सब कुछ बेटे ने खत्म कर दिया। दोबारा वह उसकी शक्ल नहीं देखना चाहती। छनियापुरा निवासी गोपाल अहिरवार की उसके बेटे आशीष ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। शनिवार रात उसका शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन



इनसेट
मां की तहरीर पर हत्यारोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

झांसी। मां शकुंतला ने हत्यारोपी बेटे आशीष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लिखा-पढ़ी के बाद आरोपी बेटे को जेल भेज दिया। गोपाल का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके से आशीष को हिरासत में लिया था। पुलिस गोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई। गोपाल की पीट-पीटकर हत्या किये जाने की पुष्टि हुई। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक मां शकुंतला की तहरीर पर आरोपी आशीष के खिलाफ बीएनएस के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed