Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother killed her daughter

Jhansi News: मां ने ही की थी मासूम बच्ची की हत्या

Tue, 17 Jan 2023 10:44 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mother killed her daughter
झांसी। सोमवार को पूंछ के बावई रोड के पास नई बस्ती में नाले से बरामद हुई दो माह की बच्ची की कातिल आखिरकार उसकी मां रिजवाना निकली। वह बेटी होने से दुखी थी। उससे छुटकारा पाना चाहती थी। इसी कारण उसने योजनाबद्ध तरीके से बेटी की नाले में फेंककर हत्या कर दी। बच्ची को नाले में फेंकने के बाद उसने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा। पुलिस ने हत्यारी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना पूंछ के नई बस्ती निवासी नसरुद्दीन (40) की पत्नी रिजवाना (25) ने रविवार को बताया था कि वह पुत्र रियाज (13 माह) एवं दो माह की बेटी रिया को घर में सुलाने के बाद बाड़े में गई थी, तभी उसकी पुत्री लापता हो गई। सूचना पर पुलिस ने पूरे दिन और रात बच्ची की तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली थी। कयास लगाए जा रहे थे कि बच्ची को कोई जानवर उठा ले गया, लेकिन सोमवार की दोपहर रिजवाना के घर के पीछे से निकले नाले से बच्ची के शव को बरामद कर लिया गया था। बच्ची के शरीर पर खरोंच तक नहीं थी। ऐसे में पुलिस का शक के घेरे में परिवार के सदस्य आ गए। रिजवाना से पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि रिजवाना बच्ची के पैदा होने से दुखी थी। उसका पालन पोषण नहीं कर पा रही थी। वह बेटी से छुटकारा पाना चाहती थी। इस कारण उसने बच्ची को मारने की योजना बनाई। पति के घर से जाने के बाद रिया को कपड़े में लपेटकर वह बाहर लाई और नाले में फेंक दिया। इसके बाद उसने रिया के लापता होने का शोर मचाया। यह भी बताया कि बच्ची को कोई जानवर उठा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के प्रति भी ज्यादा मोह नहीं था
रिजवाना बच्चों को लेकर कभी फिक्रमंद नहीं रही। परिजन बताते हैं कि पिछले साल बेटे रियाज के पैदा होने के बाद जब वह सिर्फ चार महीने का था तभी रिजवाना उसे झांसी में छोड़कर मायके चली गई थी। वहां करीब आठ महीने तक वह रही। पति समेत अन्य लोग जब उसे बुलाने जाते तब भी वह वापस आने को राजी नहीं होती थी। बेटे के बारे में भी वह किसी से कुछ नहीं पूछती। रियाज का पालन-पोषण उसकी जेठानी शकीला करती थी। शकीला रिश्ते में उसकी बड़ी बहन भी है।

पहले पति को छोड़ दिया था
परिजनों ने बताया कि रिजवाना की पहली शादी जालौन निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। अनबन होने के कारण रिजवाना ने उसे छोड़ दिया था। इधर, नसरुद्दीन का निकाह जिस महिला से हुआ था, वह रहने को राजी नहीं हुई। नसीरुद्दीन ने अपने नाम जमीन बेच दी थी। पैसों को देखकर ही नसरुद्दीन की भाभी ने अपनी छोटी बहन रिजवाना से उसका निकाह करा दिया था। नसरुद्दीन ने सारा पैसा सहारा कंपनी में लगा दिया। उसका पूरा पैसा डूब गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed