फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mother Karmabai is the goddess of devotion and sacrifice

भक्ति व त्याग की देवी है मां कर्माबाई

Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mother Karmabai is the goddess of devotion and sacrifice
झांसी। सोमवार को भक्त शिरोमणि मां कर्माबाई की 1006 वीं जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनायी गई। समाजसेवी व व्यापारिक संगठनों के कार्यक्रमों में मां कर्माबाई के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मां कर्मा देवी भक्ति, सेवा और त्याग की देवी है। वहीं, साहू समाज के मंदिर में कार्यक्रम हुआ और रक्सा में शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही जगह - जगह खिचड़ी वितरण हुआ।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित कर्माबाई चौक पर मां कर्माबाई की प्रतिमा पर लोगों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया गया। शाम को साहू समाज के मंदिर में धार्मिक आयोजन हुआ। इधर जिला साहू समाज के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू, पूर्व विधायक कैलाश साहू, वीरु नेता, चंद्रशेखर साहू, संतोष साहू, अविनाश साहू, आनंद साहू, विनोद साहू ने, सीपरी गुरुनानक चौक पर संतोष साहू, पंकज साहू, प्रभु दयाल साहू आदि ने खिचड़ी का वितरण किया। इधर रक्सा में शंकर जी के मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान शिव, मां कर्माबाई, श्री राम दरबार के स्वरूप रथों पर विराजमान थे। महिलाएं मंगल कलश लेकर भजन गा रही थी। इस अवसर पर मोहित साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निर्मल भक्ति से मिलते है भगवान के दर्शन
झांसी। प्रेमनगर नगरा हाट के मैदान में भागवत सत्संग मंडल एवं गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्री कृष्ण को जन्मोत्सव मनाया गया। बधाई गीतों पर भक्तों ने भक्ति नृत्य किया। इस पर महावीर दास ब्रह्मचारी ने कहा कि निर्मल भक्ति प्रेम से भगवान के दर्शन होते है। हम सभी को प्रतिदिन भगवान के भजन सुनना चाहिए और प्रभु के नाम का जाप करना चाहिए। भागवत कथा व्यास साध्वी वंदना उपाध्याय ने कहा कि भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते है। प्रवचन अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, सरोज, राम आसरे गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, शांति शर्मा, कैलाश नारायण पाठक, आरपी झा, श्रवण तिवारी, संदीप साहू आदि मौजूद रहे। संचालन सियाराम शरण चतुर्वेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed