फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than fifty percent seats were reserved in Jhansi also

Jhansi News: झांसी में भी आरक्षित कर दी गईं पचास फीसदी से अधिक सीटें

Wed, 14 Dec 2022 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
More than fifty percent seats were reserved in Jhansi also
झांसी। वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची में पचास फीसदी से अधिक सीट आरक्षित किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में पेंच फंसा है। झांसी में भी वार्डों की पचास फीसदी से अधिक सीटें विभिन्न कोटे में आरक्षित की गई हैं। ऐसे में अब अनंतिम आरक्षण में बदलाव की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अनंतिम आरक्षण के मुताबिक चुनावी तैयारियों में जुटे नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में 21 प्रतिशत अनुसूचित जाति, 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग एवं कोटे के भीतर 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जानी होती है लेकिन, इस रीति से कई निकायों में सीटें पचास फीसदी से अधिक आरक्षित हो गईं। हाईकोर्ट ने भी सरकार से पचास फीसदी से अधिक सीट आरक्षित किए जाने पर जवाब तलब कर लिया।
विज्ञापन

झांसी नगर निगम में पार्षद की 60 सीटें हैं लेकिन, यहां भी अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिला कोटे को मिलाकर कुल 38 सीटें आरक्षित कर दी गईं। इस तरह अलग-अलग कोटे में आरक्षित सीटों का कुल प्रतिशत पचास से अधिक हो गया। झांसी में हंसारी गिर्द प्रथम, तालपुरा प्रथम, भट्टागांव, खुशीपुरा प्रथम, ईसाई टोला प्रथम, कछियाना पुलिया नंबर नौ, नई बस्ती प्रथम, हंसारी गिर्द द्वितीय, नैनागढ़ दक्षिणी प्रथम, स्कूलपुरा, कोछाभांवर, नंदनपुरा द्वितीय आरक्षित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा तालपुरा द्वितीय, बंगला घाट, गुदरी, सिमरधा, बिजौली, लहरगिर्द प्रथम, सिमराहा, बगीचा पुलिया नंबर नौ, ईसाई टोला द्वितीय, अलीगोल प्रथम, लहरगिर्द द्वितीय, पिछोर, बाहर ओरछा गेट द्वितीय, नई बस्ती द्वितीय, बाहर दतिया गेट द्वितीय, अली गोल द्वितीय, बाहर दतिया गेट प्रथम, आजादगंज, नंदरपुरा तृतीय, छनियापुरा, तलैया, डडियापुरा प्रथम, मुकरयाना, बाहर ओरछा गेट प्रथम, टैरिया नरसिंह राव एवं लक्ष्मणगंज आरक्षित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed