फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   More than 5000 thousand people who raise dogs in Jhansi.. only 32 have license

पांच हजार घरों में घरेलू कुत्ते, महज 32 के पास पालने का लाइसेंस

Tue, 08 Mar 2022 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
More than 5000 thousand people who raise dogs in Jhansi.. only 32 have license
झांसी। नगर निगम के एक अनुमान के मुताबिक झांसी में करीब पांच हजार लोग डॉगी पाल रहे हैं। लेकिन लाइसेंस केवल 32 के पास ही है। शहर की जो बड़ी कालोनियां हैं वहां डॉगी पालने का चलन ज्यादा है। अफसरों का कहना है कि लाइसेंस शुल्क केवल 25 रुपये है बावजूद इसके लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर निगम प्रशासन द्वारा भी इस तरह गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

घरों में पालतू पशुओं के लिए नगर निगम से लाइसेंस बनवाना होता है। न बनवाने पर नगर निगम प्रशासन इन पालतू पशुओं को जब्त करने के साथ ही पशुपालकों से जुर्माना वसूल सकता है लेकिन, तमाम पशु प्रेमियों को इसकी जानकारी ही नहीं। नगर निगम अफसर भी इसके लेकर बेपरवाह हैं। इसी वजह से आज तक लाइसेंस बनवाने संबंधी कोई अभियान नहीं चलाया गया। चालू वित्तीय साल में अभी तक महज 32 लोगों के पास ही कुत्ता पालन का लाइसेंस है जबकि एक अनुमान के मुताबिक पांच हजार से अधिक घरों में कुत्ते पाले गए हैं। घरों में महंगे विदेशी नस्ल के कुत्तों का पालन होने के बावजूद लोगों ने उनके लाइसेंस नहीं बनवाए। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डा. राघवेंद्र सिंह का कहना है कि लाइसेंस की संख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उनका कहना है कि इस मद का शुल्क दशकों पुराना है। इसे भी पुनरीक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed