{"_id":"60f484218ebc3e6d3c57b59e","slug":"monsoon-arrived-in-jhansi-it-rained-heavily-jhansi-news-jhs1998662114","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी में झूमकर आया मानसून, खूब बरसे बदरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी में झूमकर आया मानसून, खूब बरसे बदरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में झूमकर आया मानसून, खूब बरसे बदरा
झांसी। सूखे की ओर बढ़ रही झांसी में रविवार सुबह झूमके मानसून आया। सुबह से ही जोरदार बादल बरसे। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे भी खिले नजर आए। करीब दो घंटे हुई बारिश से महानगर में तमाम जगह जलभराव हो गया। वहीं महानगर के कुछ इलाकों मेें झमाझम और तो कहीं रुक-रुककर पानी गिरा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
झांसी में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी। जुलाई माह आधा बीतने के बाद भी मानसून सक्रिय न होने से लोगों को दिक्कत हो रही थी। वहीं फसल सूखने को लेकर किसान खासे चिंतित थे। जिले में शनिवार रात से ही देहात के कुछ इलाकों में हल्की बारिश शुरू हो गई थी। रविवार सुबह महानगर में काले बादल छा गए। करीब नौ बजे जोरदार बारिश शुरू हो गई। मौसम में ठंडक आने से लोगों के राहत मिली। इस दौरान महानगर के बड़ा बाजार, मानिक चौक, नरिया बाजार, लक्ष्मी गेट, इतवारीगंज, ग्वालियर रोड, मिशन कंपाउंड, अयोध्यापुरी समेत कई इलाकों में करीब सवा घंटे तक तेज बारिश हुई। जबकि मेडिकल कॉलेज, नंदनपुरा, आवास विकास, केकेपुरी में रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश के चलते तमाम जगह-जगह जलभराव हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के मुताबिक करीब 32.7 मिमी बारिश हुई। बुंदेलखंड में मानसून सक्रिय हो गया है। यह बारिश खेती के लिए भी अच्छी है। मूंगफली, उड़द, धान की सीधी रोपाई किसान कर सकते हैं। अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश होती रहेगी।
सड़क में धंस गई कार
महानगर में पाइपलाइन पेयजल योजना और गैस पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को दोबारा ठीक से नहीं बनाया गया। रविवार को हुई बारिश ने इसकी पोल खोल दी। महानगर के आवास विकास, संगम विहार क्षेत्र में कई सड़कें धंस गई। संगम विहार-केकेपुरी मार्ग पर मिट्टी खिसकने से एक कार धंस गई। इसके चलते सड़क पर जाम लगता रहा। कार मालिक ने कड़ी मशक्कत के बाद कार को निकलवाया। इसके अलावा कई लोग फिसलकर चुटहिल हुए। लोगों ने सड़क निर्माण को लेकर आक्रोश जताया।