फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   molistation

आरोपी अधिशासी अभियंता व पीड़िता के दर्ज होंगे बयान , छेड़खानी के आरोप में भेजा गया था जेल

Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
molistation
molistation
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता आरपी द्विवेदी को एक तकनीकी संस्थान की छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में जेल भेजा गया था। इस पूरे मामले की विभागीय जांच गोरखपुर के मंडलायुक्त कर रहे हैं। मंगलवार को वे झांसी आएंगे। यहां वे आरोपी अधिशासी अभियंता व पीड़िता को आमने - सामने लाकर बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक अगस्त को एक तकनीकी संस्थान की छात्राओं ने थाना सीपरी बाजार व जेडीए उपाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जेडीए में तैनात अधिशासी अभियंता ने ट्रेनिंग के दौरान दिए जाने वाले प्रमाण पत्र देने के नाम पर कक्ष में बुलाकर छेड़खानी की। शिकायत के दौरान एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। विभाग द्वारा आरोपी अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया था। आरोपी अभी जमानत पर जेल से बाहर है। पूरे प्रकरण के जांच का जिम्मा मंडलायुक्त गोरखपुर को सौंपा गया है। जांच के क्रम में मंगलवार को मंडलायुक्त गोरखपुर झांसी आकर पीड़िता केे बयानों को दर्ज करेंगे। इस दौरान आरोपी व पीड़िता को आमने सामने लाकर ही बयानों को दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि गोरखपुर मंडलायुक्त की सूचना प्राप्त हुई है। छात्राओं को भी अवगत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed