फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mohan was working hard to repay debt on treatment of father

पिता के इलाज का कर्जा उतार रहा था मोहन, तीन शिफ्टों में कर रहा था काम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mohan was working hard to repay debt on treatment of father
ट्रेन के शौचालय में अपनी जान गंवाने वाले मोहन शर्मा ने अपने पिता के इलाज के लिए चार लाख रुपये कर्जा ले रखा था, जिसको लौटाने के लिए वे मुंबई में रात- दिन तीन शिफ्टों में काम कर रहे थे। उनके कंधों पर पत्नी व चार बच्चों के भरण पोषण की भी जिम्मेदारी थी। शुक्रवार को बस्ती से झांसी आए रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। रेलवे से बृहस्पतिवार को एक बेहद दुखद मामला सामने आया था। विगत 23 मई को झांसी से बस्ती के लिए 04168 श्रमिक एक्सप्रेस में सवार होकर जिला बस्ती के थाना गौर क्षेत्र के हलुआ गांव निवासी मोहन शर्मा (38) सवार होकर गए थे। रास्ते में तबीयत बिगड़ने पर उनकी शौचालय में मौत हो गई थी। ट्रेन का खाली रैक जब गोरखपुर से 27 मई की रात झांसी लौटकर आया, तब तक उनका शव शौचालय में ही पड़ा रहा। शव से बदबू आने लगी थी। उनके बैग में मिले कागजातों से उनकी पहचान हो सकी। शुक्रवार को जीआरपी की सूचना पर मोहन के फूफा कन्हैयालाल शर्मा, साला मदनमुरारी, चाचा सरजू प्रसाद, दीपराज शर्मा झांसी आ गए। रिश्तेदारों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम होने के बाद शव का झांसी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीआरपी थाने में फूफा ने बताया कि पिछले 15 साल से मोहन मुंबई में रह रहा था। दो साल पहले पिता सुभाष शर्मा को लकवा मार गया था। मोहन ने उनके इलाज के लिए चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। इलाज में पैसा लगाने के बाद भी उनकी एक साल पहले मौत हो गई। कर्जा लौटाने के लिए वे मुंबई में कड़ी मेहनत कर रहे थे। वे दिन में प्राइवेट कंपनी में काम और रात में लोडिंग गाड़ी चलाते थे। गाड़ी में माल चढ़ाने व उतारने का भी काम करते थे, ताकि जल्दी से जल्दी कर्जा चुकता हो जाए। मोहन के तीन बेटे व एक बेटी है। चारों बच्चे छोटे हैं। उनका आरोप था कि रेलवे की लापरवाही से मोहन की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed