फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Model roads will be built in Jhansi on the lines of Pondy Bazaar Plaza of Chennai.

Jhansi News: चेन्नई के पोंडी बाजार प्लाजा की तर्ज पर झांसी में बनेंगीं मॉडल सड़कें

Thu, 18 Apr 2024 03:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Model roads will be built in Jhansi on the lines of Pondy Bazaar Plaza of Chennai.
- नहीं हो पाएगा अतिक्रमण, घर का चबूतरा भी नहीं बढ़ा पाएंगे लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। चेन्नई के पोंडी बाजार प्लाजा की तर्ज पर झांसी में चार मॉडल सड़क बनाई जाएंगीं। सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली इन सड़कों की खासियत होगी कि कोई भी व्यक्ति न तो घर का चबूतरा सड़क तक बढ़ा सकेगा और न ही अतिक्रमण कर पाएगा।
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम के तहत महानगर में चार सड़कों को बनाने के लिए नगर निगम को 45.68 करोड़ रुपये मिले हैं। इसको लेकर पिछले हफ्ते शासन ने नगर निगम के एक्सईएन समेत दो लोगों को बंगलुरू और चेन्नई टूर पर भेजा था। झांसी से गई टीम ने वहां पर बनीं मॉडल सड़कों को देखा। बताया गया कि चेन्नई के पोंडी बाजार प्लाजा की तर्ज पर ही झांसी में मॉडल सड़कें बनाई जाएंगी। सड़कों के नीचे डक्ट होगी। इसमें एक बड़े पाइप के अंदर ही सात छोटे-छोटे पाइप होंगे। इनमें विभिन्न कंपनियों के तार डाले जाएंगे। ऐसे में बार-बार सड़क खोदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले आरसीसी का पाइप बनाने की योजना थी। मगर अब प्लास्टिक की पाइप लाइन डाली जाएगी। चूंकि, सीएम ग्रिड के तहत बनने वाली सड़कों की निगरानी शासन स्तर से होनी है। ऐसे में इन सड़कों पर अतिक्रमण नहीं हो पाएगा। घरों का रैंप या चबूतरा भी फुटपाथ तक नहीं बढ़ाया जा सकेगा। मॉडल सड़क को लेकर अगले सप्ताह शासन के अफसरों के साथ नगर निगम के अधिकारियों की बैठक होनी है। इसमें टेंडर प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-----------


ये सड़कें बननी हैं
- बीकेडी चौराहा से चित्रा चौराहा तक।
- रसबहार चौराहा से आर्य कन्या होते हुए जर्मनी अस्पताल तक।
- महावीरन मंदिर से पंपेश्वर महादेव मंदिर होते हुए नगर की पुलिया तक।
- लहरगिर्द में अंडरब्रिज से गुरु हरकिशन कॉलेज और शिवपुरी हाईवे तक।


------------
ये भी सुविधाएं होंगी
- फुटपाथ पर स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
- जलभराव नहीं होगा।
- जगह-जगह साइनेज लगेंगे।
-------------

वर्जन..
सीएम ग्रिड के तहत झांसी में बनने वालीं चार मॉडल सड़कें चेन्नई के पोंडी बाजार प्लाजा की तर्ज पर बनेंगी। इसको लेकर अगले सप्ताह अहम बैठक होनी है। इसमें प्राप्त निर्देशों के आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी। - एमके सिंह, अधिशासी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed