फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Model Road again came under encroachment after the CM left

Jhansi News: सीएम के जाते ही फिर अतिक्रमण की चपेट में आई मॉडल सड़क

Tue, 23 Jun 2026 02:19 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Model Road again came under encroachment after the CM left
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय झांसी दौरा खत्म होते ही मॉडल सड़क फिर अतिक्रमण की चपेट में आ गई है। दुकानदारों ने फुटपाथ पर सामान रख लिया है। ठेले वालों ने मुख्य मार्गों को घेर लिया है। इससे यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन

महानगर में नगर निगम की ओर से बीकेडी से चित्रा चौराहा तक बनवाई जा रही मॉडल सड़क का काम अंतिम चरण में है। इसी तरह, इलाइट से भी पहूज तक अलग-अलग पैच में एक और मॉडल बनवाई जा रही है। सीएम के दौरे के मद्देनजर इस सड़क के काम ने तेजी पकड़ ली, क्योंकि उनके रूट में यह मार्ग शामिल था। सड़क पर ठेले-खोमचे से लेकर दुकानदारों का सामान भी हट गया था लेकिन सोमवार से फिर मॉडल सड़क समेत प्रमुख मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आ गए। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए बन रही यह मॉडल सड़क अतिक्रमण के चलते यातायात प्रभावित होने का कारण बनने लगी है। अमर उजाला ने सोमवार को महानगर के मुख्य मार्गों की पड़ताल की तो बीकेडी चौराहा के पास ही मॉडल सड़क के फुटपाथ पर लाइन से ई-रिक्शा खड़े नजर आए। कुछ लोग चार पहिया वाहनों की पार्किंग भी यहां करने लगे हैं। इलाइट से परशुराम चौक की ओर जाने वाली मॉडल सड़क के फुटपाथ पर दुकानदारों ने सामान रखा हुआ था। यही नहीं मेकेनिक सड़क पर गाड़ियां सुधार रहे थे। फुटपाथ के आगे सड़क पर लोगों ने वाहन खड़े कर रखे थे। यही स्थिति जीवनशाह तिराहा के पास भी नजर आई। वहीं, इलाइट से बीकेडी जाने वाले मार्ग पर जगह-जगह ठेले खड़े मिले। महानगर के कई अन्य मार्गों पर भी अतिक्रमण मिला।
विज्ञापन


नो पार्किंग में भी खड़े हो रहे वाहन
इलाइट समेत प्रमुख चौराहों के आसपास सड़क पर वाहन खड़ा करने पर रोक है। सोमवार को कई जगहों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगा होने के बावजूद वाहन खड़े नजर आए।


अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रतिदिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करता है। मंगलवार से अभियान चलाकर जहां-जहां अतिक्रमण होगा, उसे हटवाया जाएगा। - राहुल यादव, अपर नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed