फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Model of child scientist Aashi and Sahil selected for research

Jhansi News: बाल वैज्ञानिक आशी और साहिल के मॉडल शोध के लिए चयनित

Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Model of child scientist Aashi and Sahil selected for research
झांसी। सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज की आशी और साहिल का मॉडल प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर शोध के लिए चयनित किया गया है। दोनों ने शंकरगढ़ स्थित स्टोन क्रशर से मनुष्यों एवं पेड़-पौधों में होने वाले दुष्प्रभावों पर शोध किया था। इसके लिए नागपुर में होने वाले भारतीय विज्ञान कांग्रेस 2023 में प्रधानमंत्री द्वारा दोनों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं प्रयागराज में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भी इस शोध कार्य को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत राजकीय इंटर कॉलेज झांसी में हुई इस प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। स्वास्थ्य और परिवार के लिए परितंत्र को समझना विषय पर अपने शोध कार्य को प्रस्तुत किया था। जिले में स्क्रीनिंग के बाद चार विद्यार्थियों के मॉडल को प्रदेश स्तर के लिए भेजा गया था। इसमें से तीन विद्यार्थियों के शोध कार्य को राज्य स्तर पर चयनित किया गया। इनमें से एक प्रोजेक्ट आशी और साहिल का भी है। इसके अलावा 108वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में भी दो मॉडलों को शोध कार्य के लिए चयनित किया गया है। इनमें से एक झांसी की आशी व साहिल का है और दूसरा बस्ती का।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी सिंह ने दोनों की सराहना की। साथ ही कहा कि बाकी विद्यार्थियों को भी शोध कार्य के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के नोडल मनोज गुप्ता ने बताया कि दोनों बच्चों ने इस शोध कार्य में बहुत मेहनत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक अजय अनुरागी ने उन्हें इस शोध कार्य का आइडिया दिया। इसके अलावा दो प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed