फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mission shakti

मिशन शक्ति बेटियों को सुरक्षा, सम्मान के प्रति जागरूक कराने का अभियान

Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
mission shakti
झांसी। बीआईईटी में एसपीआईयू के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति 2020 पर ऑनलाइन वेबिनार श्रंखला का आयोजन किया गया। बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष इंजी. राकेश गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के परिप्रेक्ष्य में यह अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है। मिशन शक्ति महिलाओं, बेटियों को अपनी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक कराने के लिए एक विशेष अभियान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षा आज महिलाओं के लिए अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह जागरूकता का अहम साधन है। निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण से जुडे़ अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर देश के नामी विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कराए जाएंगे। महामारी से निजात मिलने पर सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी कराई जाएगी। प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की अधिक से अधिक महिलाओं, छात्राओं को इसका लाभ मिल सकता है। एसपीआईयू के एडवाइजर डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि यूपी की मिशन शक्ति से प्रेरणा लेकर अन्य प्रदेशों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। महिलाओं का मानसिक स्वास्थ्य किन्हीं कारणों से प्रभावित होता है पर योग एवं मेडिटेशन से मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है।
विज्ञापन

संयोजिका बीआईईटी की डीन आर एंड डी डॉ. शहनाज अयूब ने कहा कि इस तरह के वेबिनार से देश के कोने-कोने से महिलाएं, छात्राएं लाभान्वित होंगी। महिलाओं को स्वयं अपने स्वास्थ्य के लिए जागरूक होना होगा। अगर एक महिला को शिक्षित करते हैं तो एक पीढ़ी शिक्षित होती है। इसलिए हर तरह की जागरूकता महिलाओं के लिए आवश्यक है। जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रो. नावेद इकबाल ने शास्त्रीय पद्धति से साइकोलॉजी के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, लड़कियों का पीछा करना तथा भावनात्मक प्रताड़ना महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य को दुर्बल बनाता है। इन समस्याओं पर सही पद्धति से काउंसलिंग की जरूरत है। वेबिनार में एनसीईआरटी की काउंसलर स्मिता ओझा ने कहा कि महिलाओं को अपने लिए 15 मिनट का ‘मी टाइम’ रखना चाहिए। डॉ. ममता जैन, डॉ. अतुल कुमार द्विवेदी ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed