फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   missing woman ded body found in canal

लापता महिला की लाश नहर में मिली

Sat, 15 Feb 2020 02:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
missing woman ded body found in canal
झांसी। थाना बड़ागांव क्षेत्र में स्थित नहर मेें एक युवती की लाश मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतका मंगलवार से लापता थी, परिजन खोजबीन कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव के गोरामछिया गांव निवासी भुवन (45) मंगलवार को घर से निकली थीं, इसके बाद घर नहीं लौटीं। शाम तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन पता नहीं चला। अगले दिन परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई। शुक्रवार सुबह गोरामछिया के पास से निकली नहर में ग्रामीणों ने एक महिला की लाश उतराती देखी। खबर मिलते ही बड़ागांव पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों के शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी शिनाख्त की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बड़ागांव प्रभारी निरीक्षक वीरसिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed