फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Miscreants looted three houses in Jhansi

झांसी में लुटेरों का आतंक: रात के अंधेरे में तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी ले गए साथ

Sun, 26 Jan 2025 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 Jan 2025 04:19 PM IST
सार

झांसी में बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। बदमाश घर में रखे आठ लाख के जेवरात और 60 हजार नकदी उठाकर ले गए। 
 

विज्ञापन
Miscreants looted three houses in Jhansi
बदमाशों ने की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम बकुवा में रात में बदमाशों ने तीन घरों को निशाना बनाया। गांव के परशुराम राजपूत के घर में घुसकर लूटपाट की। बदमाशों ने पुत्र एवं उसकी पुत्रवधू के साथ मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही घर में रखे आठ लाख के जेवरात और 60 हजार नकदी उठाकर ले गए। 

विज्ञापन


बदमाशों ने इससे पहले पड़ोस में भारत राजपूत के घर में घुसकर ताले चटकाए। मकान मालिक के बाहर रहने के कारण मकान में कुछ नहीं मिला, जिसे खंगाल कर चले गए। इसके अलावा गांव में ही घनश्याम राजपूत की शादी समारोह वाले घर में घुसे, लेकिन घर में तमाम लोग जाग रहे थे। इसके कारण बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed