फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mira's death due to negligence of RPF-GRP, The couple had been hunted for poison

RPF-GRP की ऐसी लापरवाही कि सिहर उठेंगे आप, मर गई इंसानियत

Mon, 31 Jul 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, झांसी Updated Mon, 31 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mira's death due to negligence of RPF-GRP, The couple had been hunted for poison
फाइल
झांसी में आरपीएफ और जीआरपी के जवानों की लापरवाही की कीमत मीरा अहिरवार ने अपनी जान देकर चुकाई। मीरा और उसके पति महेंद्र शनिवार देर रात उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में जहर खुरानी के शिकार हुए थे। जवानों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के स्थान पर घर भेज दिया था।
विज्ञापन


समय पर इलाज ने मिलने से मीरा की मौत हो गई, जबकि महेंद्र की हालत अब भी गंभीर बनी है। एसपी रेलवे ने मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति से में सवार होकर शनिवार देर रात दिल्ली से झांसी आए उल्दन थाना क्षेत्रांतर्गत दादपुरा संतपुरा निवासी महेंद्र अहिरवार और उसकी पत्नी मीरा प्लेटफार्म एक पर जहरखुरानी का शिकार बन गए थे।
विज्ञापन


ल्ली से साथ आए एक आदमी और औरत ने उनको बातों के जाल में फंसाकर जहरीली चाय पिला दी थी। दंपति के बेहोश होते ही आरोपी यात्री के पेंट के अंदर की जेब से 45000 रुपये ले गए थे। बाद में रेलवे चिकित्सक ने उपचार देकर किसी तरह उनको होश में लाने की कोशिश की। थोड़ी हालत ठीक होने पर रेलवे चिकित्सक ने मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवानों को दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर, जीआरपी और आरपीएफ जवानों ने घटना की जानकारी लेने के बाद दंपति को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने की जगह ऑटो में बैठाकर बस स्टैंड भेज दिया। उस समय मीरा हल्के होश में थी। बस स्टैंड पहुंचने पर वे दोनों किसी तरह बस में बैठे और बंगरा के आगे दादपुरा के पास बंधी पर उतर गए। बंधी पर उतरने के बाद दोनों गिरकर बेहोश हो गए। 

मौके से गुजरे गांव वाले दोनों को देखते ही पहचान गए। खबर लगने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों को बंगरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उनको मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दोनों को रविवार की रात नौ बजे मेडिकल कॉलेज के वार्ड नंबर आठ में बने आईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां सोमवार की सुबह 11 बजे मीरा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इधर, मीरा की मौत की खबर लगने पर एसपी (रेलवे) डॉ. ओमप्रकाश सिंह, सीओ (रेलवे) शरद प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक रघुवीर सिंह फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां एसपी (रेलवे) ने महेंद्र से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। 

Mira's death due to negligence of RPF-GRP, The couple had been hunted for poison
फाइल
जीआरपी को सौंप दिए थे 
आरपीएफ के जवानों ने चिकित्सक बुलाकर पीड़ित दंपति की जांच करवा दी थी। चूंकि, मामला क्राइम से जुड़ा था। इस कारण दंपति को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया था, ताकि दंपति थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दे।
राजीव उपाध्याय, थाना प्रभारी आरपीएफ

‘घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।’
डॉ. ओमप्रकाश सिंह, एपी (रेलवे)। 

रक्षाबंधन मनाने आए थे घर 
महेंद्र पत्नी मीरा के साथ चार महीने पहले दिल्ली मजदूरी करने गए थे। दोनों ने 45 हजार रुपये इकट्ठे किए और रक्षाबंधन मनाने घर आ रहे थे। महेंद्र का एक बेटा पवन (15) और बेटी प्रतिमा (12) हैं।

अक्सर होता है झगड़ा 
आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर नियम बना रखा है कि अगर यात्री घायल या बीमार है तो उसे अस्पताल आरपीएफ पहुंचाएगी। अगर मौत का मामला है तो शव को ले जाने का काम जीआरपी करेगी। इसके बाद भी घटनाएं होने पर दोनों सुरक्षा एजेंसियां अपना दायित्व निभाने से बचती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed