फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Minorities got more opportunity to take loan

अल्पसंख्यकों को लोन लेने का मिला और मौका

Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Minorities got more opportunity to take loan
झांसी। अल्पसंख्यक वर्ग मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी एवं जैन समाज के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को ऋण हासिल करने का एक और मौका मिल गया है। अब टर्म लोन लेने की तारीख 12 से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम लिमिटेड द्वारा संचालित टर्मलोन योजना के अंतर्गत न्यूनतम एक लाख से अधिकतम 20 लाख तक का ऋण दिया जाएगा। जिसके तहत परियोजनाओं, एग्रीकल्चर एंड एलाईड टेक्निकल ट्रेडर्स, छोटे बिजनेस, आर्टिजन एवं ट्रांसपोर्ट एंड सर्विस सेक्टर पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। परियोजना लागत का 90 प्रतिशत राष्ट्रीय अल्पसंख्यक विकास एवं वित्त निगम द्वारा तथा 5.5 प्रतिशत उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक वित्तीय एवं विकास निगम द्वारा लाभार्थी खुद लगाया। ऋण की वापसी 05 वर्षों में 20 समान त्रैमासिक किश्तों मे की जायेगी। उन्होंने बताया कि के आवेदन पत्र पर्याप्त मात्रा में प्राप्त न होने के कारण आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed