{"_id":"6a8df0c90264fcb0cd09b230","slug":"meters-not-installed-even-after-depositing-the-amount-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11773-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: राशि जमा कराने के बाद भी नहीं लगाए मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: राशि जमा कराने के बाद भी नहीं लगाए मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम सेमरी के ग्रामीणों ने ग्राम के विद्युत कर्मचारी पर स्मार्ट मीटर कनेक्शन के नाम पर राशि जमा कराने के बाद भी कार्य पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी मोंठ को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में विद्युत विभाग की ओर से शिविर लगाया गया था, जिसमें स्मार्ट मीटर कनेक्शन सहित अन्य कार्य कराने की जानकारी दी गई थी। आरोप है कि ग्रामीणों से 500 से 2000 रुपये तक की राशि जमा कराई गई। बताया गया कि जल्द ही सभी के कनेक्शन कर दिए जाएंगे। बाद में कई बार संबंधित कर्मचारियों से संपर्क किया गया, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला। विभाग की ओर से समय-समय पर मीटर भेजे जाने के बावजूद कई ग्रामीणों के घरों पर मीटर नहीं लगाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि 8 जून को भी विभाग द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया था कि जमा राशि और कनेक्शन संबंधी समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन समस्या अब तक बनी हुई है। इस मौके पर जगमोहन यादव, मथुरा प्रसाद, मनमोहन, मोहर सिंह, अरुण, अरविंद, रविंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में एसडीएम माज अख्तर ने बताया कि एसडीओ को जांच के निर्देश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।