{"_id":"57cf141a4f1c1b36393178d8","slug":"merge-has-grown-treated-jyon-steadily","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्ज बढ़ता गया, ज्यों- ज्यों किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर्ज बढ़ता गया, ज्यों- ज्यों किया इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
aveidh hordings, jhansi news
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जितना अतिक्रमण हटाया जाता है, उससे कहीं ज्यादा अतिक्रमण हो जाता है। स्थिति यह है कि जहां नजर दौड़ाओ, शहर में अतिक्रमण नजर आता है। मंगलवार को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलना था, लेकिन तहसील दिवस होने के कारण पुलिस नहीं मिल सकी। इससे अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। हालांकि, बाद में होर्डिंग और कियोस्क हटाकर अभियान की रस्म अदायगी कर ली गई।
बड़ा बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहती है। स्थिति यह बनती है कि निकलना मुश्किल हो जाता है। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान बाहर तक सजाते हैं, यह रोज का अतिक्रमण है। लेकिन, इसे हटा पाना नगर निगम के लिए संभव नहीं है। क्योंकि, एक तो नगर निगम कार्रवाई करता नहीं है। यदि कार्रवाई करने को निकलता है तो दुकानदार अपना सामान समेट लेते हैं और नगर निगम के पीठ फेरते ही फिर से रख लेते हैं।
यह स्थिति अकेले बड़ा बाजार की नहीं है, बल्कि शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं है, जो अतिक्रमण का शिकार न हो। गोविंद चौराहा से झोकन बाग मार्ग पर टायरों की दुकानें सड़क तक पसरी हैं, बस स्टैंड से मंडी मार्ग पर हाथ ठेला वाले सड़क को घेर कर खड़े हो जाते हैं। सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे सब्जी और फल वालों ने अतिक्रमण कर रखा है।
विज्ञापन
मंगलवार को कोतवाली से मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, सिंधी तिराहा और बड़ा बाजार में रोड पटरी व फुटपाथ पर पसरे अतिक्रमण को हटाया जाना था, लेकिन अभियान नहीं चल
सका। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डा. पुष्पराज गौतम ने बताया कि पुलिस और पीएसी का इंतजार करते रहे, लेकिन पुलिस बल नहीं मिला। बताया गया कि अफसर तहसील दिवस में गए हैं, इसलिए दोपहर तक इंतजार किया। लेकिन, जब पुलिस नहीं मिली तो अभियान का रोक दिया गया। इसके बाद अवैध होर्डिंग और कियोस्क हटाए गए। कोतवाली से लेकर इलाइट चौराहा और बीकेडी चौराहा तक अवैध तरीके से लगे 15 होर्डिंग तथा 80 कियोस्क हटाए गए।
बीएलओ ने आधे वार्ड का सर्वे किया
पार्षद आनंद साहू ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर वार्ड नंबर 12 शिवाजी नगर क्षेत्र में बूथ लेबल आफीसर द्वारा आधे क्षेत्र का सर्वे करने की शिकायत की है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि आधे वार्ड का सर्वे करने के कारण लोगों के नाम मतदाता सूची में जुड़ने से रह गए हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र का सर्वे कराने की मांग की है।