फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   men die

मेजर की झपकी ने ली युवक जान

Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
men die
jhansi news - फोटो : demo
देहरादून से स्थानांतरित होकर सागर जा रहे सेना के मेजर को झांसी-ललितपुर हाइवे पर मानपुर-बबीना के बीच झपकी आ गई। इससे उनकी कार का नियंत्रण गड़बड़ा गया, जिससे कार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। कार के एयरबैग खुलने से मेजर की जान बच गई। हालांकि, गंभीर रूप से घायल होने की वजह से उन्हें बबीना के मिलेट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार बना युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान था और आर्मी में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

बबीना के शास्त्रीनगर निवासी विजय रायकवार (20) पुत्र रामचरण एवं दुर्गेश लक्षकार (21) पुत्र नरेश सोमवार सुबह छह बजे मानपुर के मुरली माता मंदिर के पास टहलने गए थे। तभी झांसी की ओर से तेज गति से आ रही एक एक्सयूवी गाड़ी ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और गाड़ी पलटकर खाई में गिर गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। कार में सवार सैन्य अफसर मेजर अनिरुद्ध राव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कार के एयरबैग खुल गए, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने विजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मेजर अनिरुद्ध को उपचार के लिए मिलेट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि मेजर को झपकी लगने से कार बहक गई थी, इस कारण हादसा हुआ। हमारे संवाददाता ने मिलेट्री अस्पताल में मेजर से बात करने का प्रयास किया, लेकिन सैन्य कर्मियों ने उनकी हालत गंभीर बताकर बात नहीं करने दी। वहीं, विजय के परिजनों ने बताया कि वह बीएससी पास था और मिलेट्री में नौकरी की तैयारी कर रहा था। मामले को लेकर बबीना थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित  पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed