फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical education will be taught in the medical college from today.

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में आज से होगी चिकित्सा शिक्षा की पढ़ाई

Tue, 15 Oct 2024 02:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Medical education will be taught in the medical college from today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) का नवनिर्मित भवन चिकित्सा शिक्षा विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी केके पांडेय की अध्यक्षता में भवन का हस्तांतरण किया गया। अब मंगलवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष का शैक्षिक सत्र शुरू होगा। अमरपुर स्थित भवन में कुछ कमियां होने के चलते मेडिकल भवन में ही कक्षाएं शुरू कराई जा रही हैं।
मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन का लंबे समय बाद कार्यदायी संस्था ने चिकित्सा शिक्षा विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। हालांकि, दोनों भवनों में कमियां पाई गई हैं। 33 कमियों को कार्यदायी संस्था द्वारा पूरा करने की शर्त के साथ भवन को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सुपुर्दगी में लिया है। मुख्यालय स्थित मेडिकल भवन में लिफ्ट मानक अनुरूप नहीं मिली। बिजली कनेक्शन भी नहीं हो सका है। लॉन्ड्री समेत अन्य कमियां भी मिली हैं। हाईवे किनारे स्थित अमरपुर मेडिकल कॉलेज भवन में विद्युत व पानी का कनेक्शन नहीं हुआ है। अब कार्यदायी संस्था इन कमियों को पूरा कराएगी।
विज्ञापन

---
बिजली-पानी के संकट से अमरपुर स्थित भवन में शुरू नहीं हो सकी पढ़ाई : मेडिकल कॉलेज में अब तक एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 85 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। इन छात्रों की पढ़ाई अमरपुर स्थित भवन में शुरू होनी थी, लेकिन भवन में बिजली व पानी की सुविधा न होने से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी। पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ललितपुर स्थित भवन में पढ़ाई शुरू कराने की तैयारियां शुरू की गई हैं। मंगलवार को पहले दिन एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू होंगी। इसी भवन में छात्रावास भी निर्धारित किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि अमरपुर स्थित भवन में विद्युत व पेयजल कनेक्शन सुचारु होने के साथ ही कक्षाओं को वहां चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

ये रह गईं कमियां- आईसीयू वार्ड तैयार नहीं है।
- लिफ्ट मेडिकल के मानक अनुरूप नहीं है।
- मेडिकल की लॉन्ड्री तैयार नहीं।
- बिजली कनेक्शन 33 केवीए का नहीं।
- 3356 केवीए लोड के सापेक्ष दिया जा रहा 500 केवीए
- अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं।
- मशीनों के गारंटी कार्ड उपलब्ध नहीं कराए गए।
- भवन व मशीनों की डेढ़ वर्ष की गारंटी कार्यदायी संस्था समेत अन्य कमी।
---
मेडिकल कॉलेज के दोनों भवनाें में कमियां पाई गई हैं। इन कमियों को कार्यदायी संस्था द्वारा पूरा करने की शर्त के साथ भवन को सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी के समक्ष सुपुर्दगी में लिया है। मंगलवार से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।-डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article