फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   medical college write letter to return aporvi

अपूर्वी को ले जाने के लिए फिर पत्र लिखेगा मेडिकल कॉलेज

Fri, 14 Feb 2020 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
medical college write letter to return aporvi
medical college write letter to return aporvi
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती अपूर्वी को शिशु विहार ले जाने के लिए आनाकानी हो रही है। जबकि, अपूर्वी पूरी तरह स्वस्थ हो चुकी है। अब कॉलेज प्रशासन फिर से कारा (संस्था) को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन

अपूर्वी को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के न्यू बॉर्न सिक केयर यूनिट में रहते हुए दो माह होने को है। 16 दिसंबर 2019 की रात वह मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक सामने गली में कपड़े में लिपटी पाई गई थी। कुत्तों ने उसका हाथ खा लिया था। राहगीर ने उसे कुत्तों से बचाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, तब से वो वहीं बनी हुई है। उसका एक हाथ नहीं रहा है, बाकी वो पूरी तरह से स्वस्थ है। लगभग दो सप्ताह पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन को अपूर्वी को सुपुर्दगी में लेने के लिए पत्र लिखा था। जिला प्रोबेशन विभाग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से अपूर्वी को एसएनसीयू से निकालकर कुछ दिन सामान्य वार्ड में भर्ती करने की बात कह रहा है। जबकि, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि उनके डॉक्टर बच्ची की सेहत के संबंध में बखूबी जानते हैं। हर प्रकार की जांच पड़ताल के बाद ही अपूर्वी को ले जाने के लिए पत्र लिखा गया है। कुल मिलाकर प्रोबेशन विभाग की आनकानी की वजह से अपूर्वी शिशु विहार शिफ्ट नहीं हो पा रही है। बच्ची को ले जाने के लिए अब कॉलेज प्रशासन फिर से कारा को पत्र लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed