{"_id":"44e948ef021e76cf9d69e2d699aed4a5","slug":"medical-college-with-tobacco-no-entry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में तंबाकू, गुटका के साथ अब नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में तंबाकू, गुटका के साथ अब नो एंट्री
झांसी / ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में अब पान, मसाला और तंबाकू खाकर आने वालों की वार्डों में एंट्री नहीं होगी। गेट पर ही गार्ड लोगों की तलाशी लेंगे। मसाले, तंबाकू की पुड़िया मिलने पर उसे तत्काल फिकवा दिया जाएगा।
वैसे तो मेडिकल कॉलेज में जगह-जगह पर थूकना मना है, के बोर्ड लगे हुए हैं लेकिन वार्डों के कोनों, सीढ़ियों आदि जगहों को लोगों ने थूकदान बना दिया है। जगह-जगह पर पान, मसाले की पीक दिखाई देती हैं, इससे अस्पताल में गंदगी का साम्राज्य हो गया है। कई किनारे तो ऐसे हो गए हैं, जिन्हें लाख सफाई के बावजूद साफ नहीं किया जा सकता है। इसपर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने नजर तिरछी कर ली है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक में इसमें सुधार लाने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरिशंचद्र आर्या ने बताया कि अब वार्डों, इमरजेंसी में गेट पर तैनात गार्ड लोगों की तलाशी लेगा, ताकी कोई यह सामग्री अंदर न ले जा सके। वहीं, जो लोग पान-मसाला खाए होंगे उनकी एंट्री नहीं होगी। गार्ड सुपरवाइजर को बुलाकर मुस्तैदी से काम करवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब कैंपस से भी गुटका, तंबाकू की दुकानें हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के लिए भी ड्रेस कोड
झांसी। अब चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। अब वह सफेद रंग की यूनिफॉर्म में नजर आएंगे। इसके लिए जल्द ही आर्डर दे दिया जाएगा। कर्मचारी की ड्रेस पर नेमप्लेट भी लगी होगी। वहीं, जो कर्मी ड्यूटी में मनमानी करेगा, उसके खिलाफ फौरन कार्रवाई होगी।