फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical college security personnel chased and beat the attendant.

Jhansi News: तीमारदार को मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारा

Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 28 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Medical college security personnel chased and beat the attendant.
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने तीमारदार युवक को दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा। लाठी-डंडों से घेरकर पीटने से उसका सिर फट गया। घायल युवक का आरोप है कि सुरक्षाकर्मियोें ने उस पर कुत्तों से भी कटवाया। घायल युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक ने मेडिकल चौकी पहुंचकर आपबीती बताई। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

हरियाणा से अपने दोस्त के पिता का उपचार कराने यहां आए मुन्ना (26) ने पुलिस को बताया कि कल रात गेट नंबर एक के पास स्थित दवा की दुकान के पास खड़ा था, तभी शराब के नशे में वहां खड़े सुरक्षा कर्मी उससे अभद्रता करने लगा। उसके विरोध करने पर उसके साथ मौजूद अन्य सुरक्षाकर्मी आ गए। उसके साथ गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। बचने के लिए वह दवा की दुकान में जा घुसा। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने उसे वहां से घसीट लिया। आरोपी युवक को जमकर पीटा। इससे उसका सिर फट गया। कुत्तों ने भी उसे पीठ के नीचे काट लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि एक वीडियो सामने आया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed