{"_id":"6ace90b0388848d2b3032823","slug":"medical-college-outsourced-staff-strike-begins-today-jhansi-news-c-11-jhs1019-897241-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज : आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज : आउटसोर्स कर्मियों की हड़ताल आज से
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के 750 आउटसोर्स कर्मियों ने बुधवार से बेमियादी कार्य बहिष्कार का एलान कर दिया है। वहीं, कॉलेज प्रशासन ने देर शाम हर हालात से निपटने की रणनीति बनाई है।
बताते चलें, सितंबर माह में आउटसोर्स के कर्मियों ने बेमियादी हड़ताल की। उनकी मांग थी कि यूपीकोस में उनका समायोजन किया जाए। वह कई साल से काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें समायोजन कर न्याय दिया जाए। उन्होंने पीएफ के समय पर जमा नहीं होने का भी आरोप लगाया। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन पर उक्त कर्मी काम पर लौट आए। सूत्र बताते हैं कि सोमवार को उक्त कर्मियों की बैठक हुई जिसमें यूपीकोस में नाम नहीं भेजने और पीएफ खाते में जमा नहीं होने पर बेमियादी कार्य बहिष्कार का फैसला लिया गया। इसके साथ ही कॉलेज प्रशासन को नोटिस थमा दिया।
सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि आउटसोर्स कर्मियों के कार्य बहिष्कार से निपटने के लिए तैयारी कर ली है। स्थायी कर्मियों की ड्यूटी का नया रोस्टर बनाकर जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि महानिदेशक से वार्ता हुई है। उन्होंने जल्द ही समायोजन का भरोसा दिया है।