फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College of investigation Are named patient upset

मेडिकल कॉलेज में जांच के नाम पर मरीज हो रहे परेशान

Sat, 05 Dec 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical College of investigation Are named patient upset
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में जांच से पूर्व मरीजों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। बिना किसी नियम  के मरीजों से जांच लिखे पर्चे की फोटोकॉपी मांगी जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ओपीडी का पर्चा बनवाने के बाद चिकित्सक द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पर्चे में उसकी जांचें लिखी जाती है। मरीज जब मेडिकल कॉलेज में स्थित संबंधित जांच केंद्र पर जाता है तब वहां उसकी पर्चे के आधार पर जांच की जाती है।
विज्ञापन


मौजूदा समय में इसी जांच के एवज में मरीजों को अनावश्यक तौर पर परेशान किया जा रहा है। मरीजों से पर्चे की फोटोकॉपी ली जा रही है। लंबी लाइन के बाद जब किसी मरीज की जांच का नंबर आता है, तब उसे फोटोकॉपी कराकर आने की जानकारी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह कॉलेज परिसर के बाहर जाकर पहले फोटो कॉपी कराकर लाता है, फिर वह लाइन में दोबारा लगकर अपने नंबर आने का इंतजार करता है। चरचा है कि यह किसी फोटोकॉपी सेंटर से सेटिंग की वजह से हो रहा है।


वहीं, जब संबंध में सीएमएस डॉ. हरीशचंद्र आर्या से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की जांच मुफ्त या छूट के आधार पर होती है उसका रिकॉर्ड रखने के लिए फोटोकॉपी ली जाती है। लेकिन यदि बिना छूट वाले मरीजों से भी फोटोकॉपी ली जारही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed