फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Medical College: After the death of a married woman, her gold chain was stolen from her neck.

मेडिकल कॉलेज : विवाहिता की मौत के बाद गले से चुरा ली सोने की जंजीर

Sat, 04 Oct 2025 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Medical College: After the death of a married woman, her gold chain was stolen from her neck.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती विवाहिता की मौत के बाद वहां तैनात महिला सफाईकर्मी ने उसके गले से चोरी चुपके सोने की जंजीर उतार ली। जंजीर गायब होने पर जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तब महिला सफाई कर्मी जंजीर निकालकर उसे चादर में छुपाती नजर आई। पूछताछ करने पर उसने चोरी की बात मान ली। कॉलेज प्रशासन ने महिलाकर्मी की सेवा समाप्त कर दी जबकि सहयोगी वार्ड बॉय को निलंबित करके जांच के आदेश दिए हैं।
प्रेमनगर थानांतर्गत बिजौली निवासी समीक्षा (25) पत्नी आनंद ने फंदा लगा लिया था। परिजन फंदे से उतारकर उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ससुरालजनों ने मायके पक्ष के न आने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजने का अनुरोध किया। उसी दौरान शव के पास महिला सफाईकर्मी ने पहुंचकर उसके गले से सोने की जंजीर उतार ली। उसके गले में जंजीर न देखकर परिजनों ने इसकी शिकायत ईएमओ से की। उन्होंने बताया कि गले में करीब एक तोला की जंजीर थी। वह गायब है। यह सुनकर कॉलेज प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सचिन माहुर भी मौके पर पहुंच गए। इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर महिला सफाई कर्मी सुधा गले की जंजीर निकालकर बेड की चादर में छुपाती नजर आई। महिला सफाईकर्मी से पूछताछ करने पर उसने स्थायी वार्ड बाॅय अजय घमंडी का नाम लिया। उसने कहा कि अजय के कहने पर उसने जंजीर छुपाई। प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सफाईकर्मी सुधा की सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी जबकि स्थायी वार्ड बॉय अजय को निलंबित कर दिया। मामले की आगे भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
छह माह पहले हुई थी शादी
मूल रूप से दतिया के राबरी गांव निवासी समीक्षा की छह साल पहले बिजौली निवासी आनंद से शादी हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए ससुराल के लोग समीक्षा को परेशान करते थे। कई बार पैसे दिए भी। एक महीने पहले भी एक लाख रुपये दिए थे। रोजाना की प्रताड़ना से समीक्षा परेशान हो गई थी। ससुराल के लोगों ने उसके फंदा लगाने की बात नहीं बताई। पुलिस से उनको पता चला। दोपहर को झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर ससुराल के लोग भाग निकले। हत्या करके शव फंदा पर लटका देने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस सुसाइड करने की बात कह रही है। इसकी वजह अभी मालूम नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed