फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   MD and MS studies will be conducted in the district hospital

Jhansi News: जिला अस्पताल में कराई जाएगी एमडी और एमएस की पढ़ाई

Fri, 29 Dec 2023 11:37 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Fri, 29 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
MD and MS studies will be conducted in the district hospital
- डिप्लोमेटिक नेशनल बोर्ड ने कोर्स को दी मंजूरी, एक-एक सीट पर होगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिला अस्पताल में अब एमबीबीएस डॉक्टरों को एमडी और एमएस की पढ़ाई कराई जाएगी। डिप्लोमेटिक नेशनल बोर्ड (डीबीएन) ने जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में दोनों कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। यहां नए सत्र में दोनों कोर्स में एक-एक सीट पर एमबीबीएस डॉक्टरों को प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों की क्लास जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर लेंगे। वहीं कोर्स करने वाले एमबीबीएस डॉक्टर अस्पताल में मरीजों को सेवा भी देंगे।
बता दें कि एमबीबीएस डॉक्टर का सपना डिप्लोमेटिक नेशनल बोर्ड से मेडिसन या सर्जरी में डिग्री लेने का होता है। इस बोर्ड ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुबंध किया है। बोर्ड ने जिला अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में एमएस और एमडी कोर्स शुरू करने की अनुमति दी है। यहां आगामी सत्र से क्लास शुरू होंगीं। कोर्स में प्रवेश लेने वाले एमबीबीएस डॉक्टर को जिला अस्पताल के सीनियर एमएस डॉ. गोकुल प्रसाद और सीनियर एमएस डॉ. एसपी राजपूत पढ़ाएंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा डिप्लोमेटिक नेशनल बोर्ड कराएगा। कोर्स शुरू होने से अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक की कमी बिना किसी खर्च के पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

--
इन विभागों में भी कोर्स शुरू करने की चल रही प्रक्रिया
जिला अस्पताल में मेडिसिन, पीडियाट्रिक, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, मनोचिकित्सा, स्किन, ईएनटी, नेत्र रोग विभाग संचालित हो रहे हैं। इन विभागों में भी मानक पूरे होने के बाद प्रवेश शुरू हो जाएंगे। इन विभागों के सर्वे की प्रक्रिया बोर्ड द्वारा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड्डी रोग विभाग को डिप्लोमेटिक नेशनल बोर्ड से एमएस और एमडी कोर्स संचालित करने की अनुमति मिल गई है। आगामी सत्र से यहां पढ़ाई शुरू हो जाएगी। अस्पताल को भी अनुभवी एमबीबीएस चिकित्सक मिल जाएंगे, जो मरीजों के लिए लाभकारी होगा।
डॉ. पीके कटियार, चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed