फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mayor said - I will keep the promise I made, I will not let the house collapse

Jhansi News: मेयर बोले-जो वादा किया था निभाऊंगा, घर नहीं गिरने दूंगा

Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Mayor said - I will keep the promise I made, I will not let the house collapse
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पिछली महायोजना में नगर पार्क और प्रखंडीय पार्क के लिए प्रस्तावित भूमि पर बने निर्माण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के विरोध में अनशन पर बैठे लोगों के बीच शुक्रवार को मेयर बिहारी लाल आर्य पहुंचे। मेयर ने कहा कि जो वादा किया है, उसे निभाऊंगा। किसी का भी मकान नहीं गिरने दिया जाएगा। जल्द ही इस मुद्दे को लेकर वह सीएम से मिलेंगे।

निकाय चुनाव के दौरान बतौर मेयर प्रत्याशी बिहारी लाल आर्य ने नगर पार्क और प्रखंडीय पार्क की जमीन पर बने मकानों का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मंचों से खुलकर कहा था कि एक भी मकान गिरने नहीं दिया जाएगा। इस मुद्दे पर उन्हें जनता का भी खूब समर्थन और रिकॉर्ड जीत हुई। मगर एनजीटी के निर्देश पर जेडीए ने कई जगहों पर निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके विरोध में कई मुहल्लों के लोग कचहरी चौराहा स्थित गांधी उद्यान में अनशन पर बैठे हैं। अनशन के छठवें दिन शुक्रवार को मेयर बिहारी लाल आर्य अनशनकारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई मकान नहीं गिरने दिया जाएगा। लोगों से अनशन समाप्त करने की अपील की। कहा कि उन्होंने चुनाव में जो वादा किया था, उसे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे। भाजपा सरकार मकान बनाती है। किसी का घर गिराती नहीं है। प्रदेश सरकार आम जनता के साथ में है। वहीं, एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने भी अनशनकारियों से मुलाकात की। उनकी समस्या को शासन स्तर पर उठाने का भरोसा दिया। अनशन के दौरान राहुल तिवारी, सुदीप महाराज, ध्रुव राजपूत, अरुण विश्वकर्मा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, प्रभा विश्वकर्मा, अनुराग राजपूत, पुष्पेंद्र देव, मोहिनी साहू, राममिलन झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed