फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Mauranipur MLA's brother-in-law and ticket to Sanjhale Raja joined a day ago

Jhansi News: मऊरानीपुर विधायक के देवर और एक दिन पहले शामिल हुए संझले राजा को टिकट

Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Mauranipur MLA's brother-in-law and ticket to Sanjhale Raja joined a day ago
झांसी। भाजपा ने रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर पालिका चेयरमैन के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। एक दिन पहले ही भाजपा का दामन थामने वाले राघवेंद्र सिंह जूदेव उर्फ संझले राजा को चिरगांव और मऊरानीपुर की विधायक के देवर हरिश्चंद्र आर्य को मऊरानीपुर नगर पालिका का चेयरमैन प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन

चिरगांव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन राघवेंद्र सिंह जूदेव की क्षेत्र में अच्छी पकड़ है। वर्ष 1978 में जब से चिरगांव नगर पालिका बनी है, तब से उन्हीं के परिवार के सदस्य या फिर समर्थक चेयरमैन बने हैं। वह खुद भी दो बार नगर पालिका चेयरमैन रह चुके हैं। शनिवार को कानपुर स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में उन्होंने सपा छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन

इसके ठीक अगले ही दिन रविवार को उन्हें चिरगांव नगर पालिका चेयरमैन पद का भाजपा ने प्रत्याशी बना दिया। इसके अलावा भाजपा की गठबंधन पार्टी अपना दल-एस की मऊरानीपुर सीट से विधायक रश्मि आर्य के देवर हरिश्चंद्र आर्य को भी भाजपा से टिकट मिल गया है। उन्हें मऊरानीपुर नगर पालिका सीट से चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। वह निर्दलीय निवर्तमान चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें भी बनाया गया प्रत्याशी
भाजपा ने समथर नगर पालिका से चंद्रशेखर पाल, बरुआसागर से सुशीला कुशवाहा, गुरसराय से जयपाल सिंह को चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, रानीपुर नगर पंचायत सीट से हेमलता, कटेरा से संतोष अहिरवार, टोड़ी फतेहपुर से राजेंद्र कुशवाहा, मोंठ से शांति देवी केशवानी, एरच से अशोक कुमार दुबे, गरौठा से गोविंद नारायण गुप्ता और बड़ागांव सीट से मीरा कुशवाहा को भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed