फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Maulana Abul Kalam Azad was in favor of Hindu Muslim unity

हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे मौलाना अबुल कलाम आजाद

Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Maulana Abul Kalam Azad was in favor of Hindu Muslim unity
झांसी। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वह हिंदू मुस्लिम एकता के पक्षधर थे।
विज्ञापन

एजुकेशनल एंड माइनोरिटीज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा अंदर ओरछा गेट स्थित मदर इंडिया कांवेंट जूनियर हाई स्कूल में जन्म दिवस को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में फारूख खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमर अश्क ने की। इस मौके पर हाजी शब्बीर, हाजी रफीक, मिर्जा नफीस, अशरफ, नदीम अली, राशिद मंसूरी, फिरोज खान, खालिद खान, जिया, राजू आदि मौजूद रहे। संचालन शाकिर ने व आभार राजेश चौरसिया ने व्यक्त किया। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अध्यक्षता में जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदीप जैन ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद का आजादी की लड़ाई में यादगार योगदान रहा है। वह आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने थे। इस मौके पर शरीफ अहमद, मजहर अली, हसरत खान, रशीद मंसूरी, मेवालाल, गुरुशरण सिंह, इंदिरा रायकवार, जाहिद अली आदि मौजूद रहे। वहीं प्राथमिक विद्यालय खिरकन में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य अब्दुल नोमान ने कहा कि देश में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए मौलाना अबुल कलाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। कार्यक्रम में जगदीश लाल, आरके बांके, आजाद सिंह, मोहम्मद शकील, मुन्ना पिपरैया, पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed