{"_id":"5894e0274f1c1b953fe817eb","slug":"mathura-bina-railway-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा- झांसी- बीना के बीच चौथी रेल लाइन का होगा सर्वे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा- झांसी- बीना के बीच चौथी रेल लाइन का होगा सर्वे
Jhansi
Updated Sat, 04 Feb 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
मथुरा- झांसी- बीना के बीच चौथी रेल लाइन का होगा सर्वे
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में मथुरा- झांसी (273 किलोमीटर) और झांसी- बीना (152 किलोमीटर) के बीच चौथी रेल लाइन का सर्वे करने की घोषणा की गई है। सर्वे के लिए 1.30 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। झांसी- शिवपुरी- श्योपुर, सवाई माधोपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए भी सर्वे को मंजूरी दी गई है।
दिल्ली- मुंबई मैन ट्रैक पर बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए अभी मथुरा- झांसी- बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बिछाने का काम चल रहा है। इस रेल बजट में उक्त सेक्शन के बीच चौथी रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी दी गई है। इसी तरह झांसी से शिवपुरी होकर श्योपुर से सवाई माधवपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने के लिए सर्वे को मंजूरी दी गई है। यह रेल लाइन 290 किलोमीटर की होगी। बजट में ग्वालियर- गुना ट्रैक पर विद्युतीकरण को भी मंजूरी दी गई है।
इन कामों की भी हुई घोषणा
-----------------------
- बिजौली, भांडई और माताटीला स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन।
- झांसी- गढ़मऊ, उरई- आटा, पुखरायां और लालपुर के बीच सेक्शन छोटे होंगे।
- झांसी डिफेंस यार्ड की क्षमता बढ़ेगी।
- डबरा माल साइडिंग का पूर्ण विस्तार होगा।
- मंडल के नौ स्टेशनों की लूप लाइनों का विस्तार होगा।
- बबीना डिफेंस यार्ड का विस्तार व रायरु स्टेशन पर नया डिफेंस यार्ड बनेगा।
- 24 रेलवे क्रासिंग पर चौकीदार की व्यवस्था होगी।
- झांसी- कानपुर ट्रैक पर स्थित क्रासिंग गेट नंबर 147, 202,194 और 120 बी पर ओवर ब्रिज का निर्माण होगा।
- झांसी रेलवे कॉलोनी स्थित के टाइप आवासों में बदलाव होगा।
- झांसी में रेलवे नाले को नगर निगम नाले से जोड़ने का काम होगा।
- झांसी और सिथौली कारखाने में सुविधाओं का विस्तार होगा।
पिछले रेल बजट में यह मिला था
पिछले रेल बजट में झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल रेल लाइन के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। झांसी- मानिकपुर रेल लाइन विद्युतीकरण के लिए 45 करोड़ रुपये व ललितपुर-उदयपुरा के मध्य विद्युतीकरण के लिए दस करोड़ का बजट भी दिया गया था। साथ ही चित्रकूट धाम कर्वी, खजुराहो समेत छह स्टेशनों पर प्लेटफार्म का विस्तार, झांसी कानपुर के मध्य पड़ने वाली 53 रेलवे क्रॉसिंग पर सब-वे (क्रासिंग के नीचे से निकलने का रास्ता) बनाने, चित्रकूट धाम व बांदा स्टेशन पर वाशेबिल एप्रिन लगाने तथा ग्वालियर सेक्शन में स्थित विरलानगर स्टेशन को सेटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित करने की घोषणा की गई थी।