फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Massive Fire Erupts in the Wilds of Bajna Due to the Heat

Jhansi News: गर्मी से बाजना के जंगली इलाके में लगी भीषण आग

Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Massive Fire Erupts in the Wilds of Bajna Due to the Heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। बाजना के पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार को भीषण आग लग गई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम 6:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। जंगल का लगभग एक किलोमीटर का क्षेत्र और कई जीव-जंतु आग की चपेट में आ गए।

बाजना का जंगली क्षेत्र लगभग 15 किलोमीटर में फैला हुआ है। दोपहर के समय अचानक जंगल में आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि इसे दूर से ही देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण सुमित नायक और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिपुदमन सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। इसके बाद डोंगरी चौकी प्रभारी शिवसागर सिंह को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं। वन विभाग के वन दरोगा मनोज श्रीवास भी घटनास्थल पर मौजूद थे। फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से आग पर नियंत्रण पाया गया। वन दरोगा मनोज श्रीवास ने ने पुष्टि की कि आग से जंगल का एक किलोमीटर क्षेत्र और कई जीव-जंतु जलकर मर गए। वहीं डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि गर्मी के कारण झाड़ियां और सूखे पत्तों के घर्षण के कारण जंगलों में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। बाजना में जंगल में लगी आग का कारण भी गर्मी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed