{"_id":"65c87f1d19fc9d439d0e6d0c","slug":"massive-explosion-at-former-village-head-house-in-jhansi-two-storey-house-damaged-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पूर्व ग्राम प्रधान के घर जोरदार धमाका, दोमंजिला मकान हुआ क्षतिग्रस्त; उखड़ गए खिड़की और दरवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पूर्व ग्राम प्रधान के घर जोरदार धमाका, दोमंजिला मकान हुआ क्षतिग्रस्त; उखड़ गए खिड़की और दरवाजे
Sun, 11 Feb 2024 01:32 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:32 PM IST
विज्ञापन
blast in jhansi
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के झांसी में पूर्व ग्राम प्रधान घर में ब्लास्ट हो गया। इसमें दोमंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, रक्सा थाना इलाके के मिश्रा मोहल्ले में रक्सा के पूर्व ग्राम प्रधान अशोक मिश्रा अपने परिवार के साथ रहते हैं। रविवार की सुबह जैसे ही पूर्व प्रधान की पत्नी शोभा मिश्रा ने चाय बनाने के लिए लाइटर जलाया, उसी समय तेज धमाका हो गया।
धमाका इतना तेज था कि घर में लगे खिड़की, दरवाजे जगह-जगह से उखड़ गए। आसपास के मकान भी धमाके से हिल गए। धमाके की आवाज पूरे रक्सा कस्बे में सुनाई दी। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गईं। जांच में सामने आया कि पूर्व प्रधान ने शनिवार को एक एलपीजी सिलिंडर लिया था, जिसमें लीकेज की वजह से रात भर गैस निकलती रही। सुबह प्रधान की पत्नी के लाइटर जलाते ही सिलिंडर में आग लग गई और वह धमाके के साथ फट गया।