फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Married woman found hanging three years after love marriage

Jhansi News: प्रेम विवाह के तीन साल बाद फंदे से लटकी मिली विवाहिता

Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging three years after love marriage

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। प्रेम विवाह के तीन साल बाद विवाहिता ऊषा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला जबकि चेहरे पर दांत से काटने के निशान थे। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि हाथ का कड़ा खो जाने पर दंपती के बीच विवाद हुआ था।

थाना प्रेमनगर के हंसारी निवासी संतोष से तीन साल पहले ललितपुर के राग पंचमपुर गांव की रहने वाली ऊषा (27) ने प्रेम विवाह किया था। ऊषा के पिता अशोक का कहना है कि 9 जून को बेटी ने फोन करके बताया था कि हाथ का कड़ा खो जाने पर संतोष ने झगड़ा किया। जान से मारने के लिए चाकू लेकर दौड़या। दूसरे दिन भी मारपीट हुई। मंगलवार शाम को संतोष ने फोन करके बताया कि ऊषा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले उन लोगों ने शव को नीचे उतार लिया था। सूचना मिलने पर प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन




पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि संतोष के बाहर जाने के बाद ऊषा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। प्रेमनगर थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के मुताबिक चेहरे पर निशान हैं। पूछताछ के दौरान संतोष ने बताया कि अचेत समझकर उठाने के दौरान यह निशान लग गया। इसके अलावा, शरीर में चोट के निशान नहीं हैं। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed