{"_id":"5f4555568ebc3ea9cb3ff427","slug":"marriage-party-increase-number-after-that-run-job-reporters-news-jhs174679748","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह समारोह में संख्या बढ़ाओ सरकार, चल सके रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह समारोह में संख्या बढ़ाओ सरकार, चल सके रोजगार
विज्ञापन
बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
- फोटो : REPORTERS
झांसी। कोरोना संक्रमण के चलते बंद पड़े वैवाहिक समारोह से तमाम लोगों का रोजगार छिन गया है। इसे लेकर मंगलवार को बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के नाम ज्ञापन सदर विधायक को सौंपकर विवाह समारोह में संख्या बल बढ़ाने का अनुरोध किया है। साथ ही, समारोह के दौरान नियमों का पालन कराने का समर्थन किया।
इस मौके पर विवाह घर संचालकों ने कहा कि कोरोना के चलते वैवाहिक आयोजन सिमट गए हैं। मेहमानों की सीमित संख्या होने से लोग कार्यक्रम स्थगित कर रहे हैं या छोटे स्तर पर ही संपन्न कर ले रहे हैं। इससे विवाह घर से जुड़े तमाम परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने कहा कि विवाह आयोजन कई लोगों को रोजगार देता है। सरकार ने अनलॉक में कई वर्गों को छूट दी है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विवाह घर खुले में हैं। ऐेसे में सोशल डिस्टेंसिंग समेत तमाम
नियमों का पालन आसानी से हो सकेगा। उन्होंने मांग की हैै कि विवाह समारोह में 500 मेहमानों की संख्या की अनुमति दी जाए। इसके लिए अभी से निर्देश दिए जाएं ताकि नवंबर माह में लोग विवाह समारोह के लिए तैयारी कर सकें। इस मौके पर सदर विधायक रवि शर्मा ने शासन से वार्ता करने की बात कही। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष विवेक दत्त स्वामी, केंद्रीय महामंत्री अनूप सहगल, अमित माहौर, कमाल कपूर, मधुकर निरंजन, मोनू थापक, मोहम्मद सगीर, राजीव साहू मौजूद रहे।