फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Many students not fill examination form

कई छात्रों के नहीं भर पाए परीक्षा फॉर्म, साल बर्बाद होने का खतरा

Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Many students not fill examination form
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले कई छात्र-छात्राओं के परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए हैं। इस कारण छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन को प्रार्थनापत्र देकर परीक्षा फॉर्म खोलने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते उन्हें समय पर जानकारी नहीं मिल सकी, इस वजह से वह फॉर्म भरने से वंचित रह गए।
विज्ञापन

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी ने इस बार द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराने का फैसला लिया है। परीक्षाएं 25 जुलाई के आसपास शुरू हो सकती हैं। मगर कई छात्र-छात्राओं के सामने परीक्षा फॉर्म नहीं भरने की वजह से भविष्य का संकट खड़ा हो गया। परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाने के कारण छात्र अब परीक्षा देने से ही वंचित रह जाएंगे। इससे उनका पूरा साल खराब हो जाएगा। ऐसे में कई विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म खोलने के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन भी किया है। छात्रों का कहना है कि कोरोना के चलते वह घरों से बाहर नहीं निकल पाए। न ही उन्हें परीक्षा फॉर्म खुलने की जानकारी हो सकी। अब परीक्षा से पहले एक या दो दिन के लिए वेबसाइट खोलकर फॉर्म भरवाए जाएं।
विज्ञापन

प्रवेश के लिए अभी भी मौका, 10 अगस्त तक भर सकते फॉर्म
बीयू और कॉलेजों में चल रहे व्यावसायिक कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बिना विलंब शुल्क के 30 जून और विलंब शुल्क के साथ पांच जुलाई थी। इसे बिना विलंब शुल्क के 31 जुलाई बढ़ा दी गई है। जबकि, विलंब शुल्क के साथ 10 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसके अलावा बीयू परिसर में संचालित मेरिट के आधार पर सीधे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि भी 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। हालांकि, 31 जुलाई तक बिना विलंब शुल्क के फॉर्म भरे जा सकेंगे। जबकि, इसके बाद विलंब शुल्क लगने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने संभाला कार्यभार
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक वो संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में बतौर कुलसचिव तैनात थे। उच्च शिक्षा विभाग ने बीते सोमवार को उनका स्थानांतरण बीयू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed